अवैध संबंध में पत्नी बन रही थी बाधा , पति ने हत्या कर लाश को श्मसान के पास दफनाया

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में पत्नी बन रही थी बाधा , पति ने हत्या कर लाश को श्मसान के पास दफनाया
हुगली 02 अप्रैल 2023 - पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आयी है. अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को ‘रास्ते में कांटा’ मानकर उसकी पहले हत्या कर दी. फिर उसे जमीन में गाड़ दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ के बाद उसने अपराध को स्वीकार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिनों से लापता पत्नी का शव घर से कुछ किमी दूर दफना दिया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को मार डाला है।

पति से पूछताछ के बाद पुलिस ने श्मशान घाट के पास दफनाने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद किया जाएगा. इधर पत्नी के शव को दफनाने की खबर फैलते ही चंडीतला थाने के नवाबपुर ग्राम पंचायत के पाकुड़ गांव में जमकर हंगामा हुआ।

पुलिस व पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक गृहिणी का नाम छाया पोरेल (45) है. उनके पति महंत पोरेल है. वह खेती का काम करता है. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छाया पोरेल पिछले बुधवार से नहीं मिल रही थी. जब छाया पोरेल के मायके वालों को इसकी खबर मिली कि उनकी बेटी घर से लापता है, तो उन लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रिश्तेदारों से भी उसकी जानकारी नहीं मिली, तो चंडीतला में रह रहे उनके मायके वालों ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. आज सुबह पिता के घर के परिजन स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छाया के घर पहुंचे. महंत पोरेल ने सबके सामने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या कर दफना दी थी. उसके बाद चंडीतला थाने को रिपोर्ट दी गई. उसके बाद बड़ी संख्या में वहां पुलिस पहुंच गयी. हालांकि पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद किया जाएगा।

वहीं, मृतक छाया पोरेल के मायके वालों का आरोप है कि महंत पोरेल के अवैध संबंध थे. इसी वजह से महंत ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव चोरी करने का प्रयास किया. शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है, पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की पूरी जांच करने की बात कही है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH