छत्तीसगढ़ - 26 लाख के लिए दो बेटों ने की पिता की हत्‍या कर पुलिस को बताया आत्‍महत्‍या , ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

महासमुंद , 02/04/2023 11:40:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 26 लाख के लिए दो बेटों ने की पिता की हत्‍या कर पुलिस को बताया आत्‍महत्‍या , ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
महासमुंद 02 अप्रैल 2023 -  वर्षों पहले कहावत कही गई है पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय। खेत बेचने के बाद 70 वर्षीय पिता ने 26 लाख रुपये अपने पास रख लिए, बेटों को रुपये नहीं दिए। जिससे गुस्साए दोनों बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के कौड़िया पारा का है। मामले के अनुसार पुरुषोत्तम यादव 26 पिता मंगलू यादव निवासी कौडिया पारा ने रविवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता मंगलू यादव पिता मोहन यादव 70 वर्ष निवासी कौडिया पारा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। घटना के संपूर्ण हालात से SP महासमुंद धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरिपुजे के नेतृत्व में एवं SDOP पिथौरा प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना पिथौरा के निरीक्षक शिवानंद तिवारी एवं थाना स्टाफ द्वारा सुक्ष्मता से सभी बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण मृतक शव पंचनामा पर पाया गया कि मृतक के सिर कान, नाक, गला में कई जगह चोट के निशान है। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई। मृतक के शव का पिथौरा हास्पिटल के डाक्टरों की टीम द्वारा पीएम कराया गया।

शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मौत गला दबाकर हत्या करने से होना बताया गया। जिस पर संदेही पुरुषोत्तम यादव पिता मंगलु यादव उसके बड़े भाई जगदीश यादव 35 वर्ष से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उन्‍होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके पिताजी ने अपना दो एकड़ खेत 26 लाख रुपये में बेच दिया और इन लोगों को कुछ भी नहीं दिए। जिसके कारण घर में आपसी वाद-विवाद चल रहा था।

31 मार्च को मृतक मंगलू यादव ने अपनी पत्नी सुशीला यादव से मारपीट किया था और शनिवार की शाम को पुरुषोत्तम यादव की पत्नी एवं उसकी भाभी रुकमणी यादव से भी गाली गलौज किया था। इसी कारण आरोपितों ने रात में मृतक मंगलू यादव को हाथ मुक्का लात एवं डंडा से मारपीट कर उसके बेहोश होने पर प्लास्टिक रस्सी से उसका गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपितों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं प्लास्टिक रस्सी जब्त किया गया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH