विधानसभा में सत्र के दौरान बीजेपी विधायक ने मोबाईल पर देखा पोर्न वीडियो , माननीय की हरकत कैमरे में हुई कैद

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधानसभा में सत्र के दौरान बीजेपी विधायक ने मोबाईल पर देखा पोर्न वीडियो , माननीय की हरकत कैमरे में हुई कैद
त्रिपुरा 30 मार्च 2023 -  त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक जदब लाल देबनाथ विधानसभा सत्र के दौरान अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते कैमरे में कैद हो गए। भाजपा त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने IANS को बताया कि पार्टी जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगी। सत्र के दौरान 
विधायक जदब लाल देबनाथ का एक वीडियो देखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी तीखी आलोचना की जा रही है और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कथित वायरल वीडियो के मुताबिक विधायक अपने मोबाइल फोन पर कुछ अश्लील सामग्री देख रहे थे। नवगठित त्रिपुरा विधानसभा का पहला तीन दिवसीय सत्र 24 मार्च और 27-28 मार्च को आयोजित किया गया था। भाजपा विधायक की आलोचना करते हुए, विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि सभी विधायक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और उनके कृत्यों से दूसरों, विशेषकर युवा पीढ़ियों के लिए एक बुरी मिसाल नहीं बननी चाहिए। देबबर्मा ने विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। माकपा और कांग्रेस ने भी विधायक जदब लाल देबनाथ की आलोचना की और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेस नेता बिरजीत सिन्हा ने कहा कि विधानसभा के अंदर मोबाइल फोन का संचालन प्रतिबंधित है। हम सभी को सदन की कार्यवाही और कामकाज पर ध्यान देना चाहिए, इसके बावजूद विधायक जदब लाल देबनाथ ने सदन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला अश्लील वीडियो देखा।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो उसे विधायक जदब लाल देबनाथ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जब IANSने संपर्क किया तो भाजपा विधायक ने आरोप से इनकार किया। उन्होंने आगे कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष (बिस्वाबंधु सेन) और राज्य पार्टी अध्यक्ष (राजीब भट्टाचार्य) से बात करूंगा और फिर मैं अगला कदम उठाऊंगा। विधायक जदब लाल देबनाथ
16 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार उत्तरी त्रिपुरा में बागबासा सीट से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। 55 वर्षीय नेता भाजपा की त्रिपुरा राज्य इकाई के सचिव भी हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH