पहले दर्ज कराई रेप की झूठी FIR , फिर समझौता करने के नाम पर मांगे 15 लाख , हो गई गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले दर्ज कराई रेप की झूठी FIR , फिर समझौता करने के नाम पर मांगे 15 लाख , हो गई गिरफ्तार
फतेहाबाद 11 मार्च 2023 -  हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में देर शाम बलात्कार के मामले में फंसाकर 15 लाख रुपए मांगने और फिर समझौते के नाम पर 50 हजार रुपए की राशि लेने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। टीम ने महिला के घर से बैग से राशि बरामद की है। नकदी के साथ वहां से 300 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार भूना के मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी एक महिला ने 25 फरवरी को ओमप्रकाश नामक व्यक्ति पर रेप के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद महिला और उसके एक साथी द्वारा व्यक्ति को बार बार रुपए मांगकर परेशान किया जा रहा था।

उससे 15 लाख रुपए की डिमांड की गई, लेकिन करीब साढ़े 4 लाख रुपए में डील तय हुई थी। इसके बाद ओमप्रकाश ने महिला एसएचओ कविता सिहाग को पूरा मामला बताया। शाम को महिला थाना प्रभारी ने ओमप्रकाश द्वारा दिए गए 50 हजार रुपए की राशि आरोपी महिला के घर से बरामद की। साथ ही 300 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। पुलिस ने महिला और उसके साथी राजा राम नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

महिला थाना प्रभारी कविता सिहाग ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को ओमप्रकाश की शिकायत पर दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला और उसके साथी को 50 हजार रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि 40 वर्षीय आरोपी महिला हांसी क्षेत्र की रहने वाली है और कुछ साल पहले ही भूना आकर रहने लगी थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH