BSF कैंप में महिला कांस्टेबल के साथ रेप , इंस्पेक्टर पर लगा दुष्कर्म का आरोप , FIR दर्ज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BSF कैंप में महिला कांस्टेबल के साथ रेप , इंस्पेक्टर पर लगा दुष्कर्म का आरोप , FIR दर्ज
नदिया 22 फरवरी 2023 - पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में में BSF के कैंप में एक महिला कांस्टेबल से रेप का आरोप लगा है. BSF की ओर से बताया गया है कि इंस्पेक्टर को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. BSF की ओर से पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल को कोई काम समझाने के लिए अपने कमरे में बुलाया. फिर आरोप है कि उसके साथ रेप किया गया. BSF ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच BSF की कांस्टेबल से सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया।

तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल घोष ने मामले को प्रकाश में लाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. गृह मंत्रालय के अधीन BSF कैंप में हुई ऐसी शर्मनाक घटना पर बीजेपी की क्या राय है? यह सवाल कुणाल घोष ने उठाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदिया के कृष्णागंज थाने के BSF कैंप में 18 फरवरी को एक महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. पीड़िता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ने पर उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसएसकेएम के डॉक्टरों ने पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा. BSF के कुछ अधिकारी पीड़िता को भवानीपुर थाने ले गए. महिला कांस्टेबल ने लिखित शिकायत की है. भवानीपुर थाने में IPC की धारा 367/2(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. कृष्णागंज थाने को जीरो FIR भेजी गई है. BSF ने बताया कि वे मामले की विभागीय जांच करा रहे हैं. आरोपी कंपनी कमांडर (इंस्पेक्टर रैंक) को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH