अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने कराई हत्या , प्रेमी को दी 2 लाख की सुपारी , बेटे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

देश , 22-02-2023 6:27:34 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने कराई हत्या , प्रेमी को दी 2 लाख की सुपारी , बेटे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर 22 फरवरी 2023 - राजस्थान के भरतपुर के गांव अजान में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हुआ है. प्रेम प्रसंग में आड़े आ रहे पति की पत्नी ने सुपारी देकर हत्या करवा दी. साजिश में पत्नी ने बेटे को भी शामिल कर लिया था. पुलिस ने आज पत्नी, प्रेमी समेत मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया. 15 फरवरी को अजान निवासी नाथूराम का शव खेत से बरामद हुआ था. मृतक की पत्नी परिजनों के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रही थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर जिला आरबीएम अस्पताल भिजवा दिया. मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।

पता लगा कि मृतक नाथूराम की दूसरी पत्नी रनिया का उसी गांव में रहने वाले बहन के देवर सुखबीर से अवैध संबंध है. रनिया और नाथूराम में अवैध संबंध के कारण झगड़े भी हुए थे. नाथूराम पत्नी रनिया और प्रेमी सुखवीर के बीच अवैध संबंध में अड़चन बन रहा था. मृतक नाथूराम की पहली पत्नी का बेटा दीपक शौक पूरा करने के लिए कर्ज ले रखा था. कर्ज चुकाने के लिए बेटे दीपक ने पिता नाथूराम को खेत बेचने की सलाह दी. नाथूराम खेत बेचने के लिए राजी नहीं हुआ।

बात नहीं मानने पर बेटा दीपक भी पिता से नाराज चल रहा था. पुलिस के अनुसार रनिया ने दीपक और प्रेमी सुखबीर के साथ मिलकर पति नाथूराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पत्नी चाहती थी कि नाथूराम की मौत के बाद अवैध संबंध सुखबीर से जारी रहेंगे. नाथूराम की पहली पत्नी का बेटा दीपक चाहता था कि पिता की मौत के बाद जमीन बेचकर कर्ज चुकता कर लेगा. रनिया ने प्रेमी सुखबीर को 2 लाख की सुपारी देकर पति नाथूराम की हत्या करवा दी।

सुखबीर बहला-फुसलाकर नाथूराम को खेतों की तरफ ले गया और गला घोंट कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया. पति को ठिकाने लगाने की सूचना प्रेमी सुखबीर ने दीपक को दी. दीपक ने जानकारी रनिया को दी. सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव का दाह संस्कार करने की कोशिश की. किसी व्यक्ति ने खेत में शव मिलने सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

जांच के बाद आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उद्योग नगर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह भाटी ने बताया है कि 15 फरवरी को अजान गांव के नाथूराम का शव खेत में पड़ा मिला था. मृतक के गले पर नीले रंग का निशान था. शव का पोस्टमार्टम कराकर तफ्तीश की गई. मृतक का बेटा और दूसरी पत्नी ने साजिश रचकर हत्या करवा दी थी. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH