27 साल की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को इंटरव्यू के बहाने बुला कर मॉल की पार्किंग में किया रेप , FIR दर्ज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
27 साल की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को इंटरव्यू के बहाने बुला कर मॉल की पार्किंग में किया रेप , FIR दर्ज
गुरुग्राम 14 फरवरी 2023 - गुरुग्राम में मॉल के बेसमेंट में 27 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवती को नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेसमेंट में खड़ी अपनी कार में व्यक्ति ने अपराध को अंजाम दिया।

सेक्टर 51 में महिला पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी, तभी तुषार शर्मा नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई, जिसने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया। पिछले शनिवार को उसने सहारा मॉल में इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। युवती अपने दस्तावेजों के साथ दोपहर करीब एक बजे मॉल पहुंची और तुषार शर्मा से मिली, जो उसे मॉल के बेसमेंट में ले गया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे पानी पिलाया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और रेप का शिकार हो गई। जाते-जाते आरोपी ने युवती को धमकाया कि किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार देगा। महिला ने होश में आने के बाद पुलिस को सूचना दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई और तुषार शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (जहर से चोट पहुंचाना) , 376 (बलात्कार) , 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मॉल प्रबंधन से CCTV फुटेज मांगे हैं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH