स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाले ASI को लेकर बड़ा खुलासा , ASI की दिमागी हालत को लेकर डॉक्टर ने कही यह बात
देश , 30-01-2023 4:03:02 PM
भुवनेश्वर 30 जनवरी 2023 - ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को आज अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्यपाल गणेशी लाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को उनके सरकारी आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद मंत्री की रविवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास पर गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी ASI की पोस्ट पर पदस्थ है और उसे मानसिक रोगी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपालकृष्ण दास ने करीब 10 साल पहले ‘बाइपोलर डिसऑर्डर' नामक मनोविकार के कारण अपना इलाज भी कराया था। ऐसे में इस बात पर भी जांच हो सकती है कि मनोविकार से पीड़ित रहने के बावजूद गोपाल कृष्ण दास को सर्विस रिवॉल्वर कैसे जारी कर दी गई थी और उसे ब्रजराजनगर में एक पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया। ब्रह्मपुर स्थित MKCG मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि गोपाल कृष्ण दास ‘बाइपोलर डिसआर्डर' से पीड़ित रह चुका है। उन्होंने बताया कि 10 पहले वह इस बीमारी का इलाज करा चुका है।
जानें क्या होता है बाइपोलर डिसआर्डर
मनोचिकित्सकों के मुताबिक बाइपोलर डिसआर्डर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें व्यक्ति के स्वभाव में अचानक बदलाव आने लगता है। ऐसे मरीज कभी कभी काफी खुश रहते हैं और कभी अवसाद की स्थिति में पहुंच जाे हैं। अवसाद की स्थिति में भयावह कदम भी उठा लेते हैं। ‘बाइपोलर डिसआर्डर' के मरीजों को निरंतर उपचार की जरूर होती है और दवाओं को लेकर लगातार करना होता है । डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी को उपचारों से नियंत्रित किया जा सकता है।
मंत्री नबा किशोर दास की हत्या करने वाले ASI गोपाल कृष्ण पुलिस में कांस्टेबल के पद से भर्ती हुआ था। वह ओडिशा के गंजाम जिले के जलेश्वरखंडी गांव का रहने वाला है। झारसुगुड़ा के SDOP गुप्तेश्वर भोई के मुताबिक ब्रजराजनगर क्षेत्र के गांधी चौक पर एक पुलिस चौकी का प्रभारी बनाए जाने के बाद गोपाल कृष्ण को लाइसेंसी पिस्टल जारी की गई थी। वहीं गोपालकृष्ण दास की पत्नी जयंती का कहना है कि मनोविकार के कारण उसका पति दवा लेता था, लेकिन फिलहाल वह हमसे 400 किलोमीटर पोस्टेड था, ऐसे में यह नहीं बता सकती कि वह नियमित रूप से दवा ले रहा था या नहीं।
















