कॉलेज की छात्रा का बनाया न्यूड वीडियो , फिर 9 महीने तक किया रेप , परेशान होकर छात्रा ने उठा लिया यह खौफनाक कदम
देश , 28-01-2023 9:58:12 PM
चूरू 28 जनवरी 2023 - राजस्थान के चुरू से 17 वर्षीय कॉलेज छात्रा से उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने 09 महीने तक नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने खुदकुशी का प्रयास किया. पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉस्को की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
महिला थानाधिकारी इंद्रलाल ने शुक्रवार को बताया कि नाबालिग छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. वो मूलतः तारानगर तहसील के एक गांव की रहने वाले हैं. जो पिछले दो साल से चूरू कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं. 9 महीने पहले जब उसकी बेटी घर में अकेली थी तो आरोपी उनके घर में आया और उसकी बेटी के गंदे वीडियो व फोटो बना लिए. वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने जबरजस्ती नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया. आरोपी युवक नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता धमका था और 9 महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
25 जनवरी को जब पीड़िता की मां और उसका पिता घर से बाहर दूसरे गांव गए हुए थे तभी आरोपी के ब्लैकमेल करने से परेशान लड़की ने तनाव में आकर घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया लेकिन उसकी दूसरी बेटी ने किसी तरह पीड़िता को बचा लिया. जब पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने अपनी बहन को बताया कि 9 महीने से फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है 25 जनवरी को भी आरोपी ने 10 बजे फोन करके घर पर आने के लिए कहा था लेकिन पीड़िता ने उसे मना कर दिया तो आरोपी ने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
परिजनों को जब घटना के बारे में पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपी शक्ति सिंह सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने IPC की धारा 376 2 N तथा पॉस्को की धारा 506 में मुकदमा दर्ज किया है।
















