मॉल में संचालित स्पा सेंटर में चल रहा था सैक्स रैकेट , 04 युवतियां गिरफ्तार , स्पा सेंटर को पुलिस ने किया सील

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मॉल में संचालित स्पा सेंटर में चल रहा था सैक्स रैकेट , 04 युवतियां गिरफ्तार , स्पा सेंटर को पुलिस ने किया सील
बांसवाड़ा 26 जनवरी 2023 - राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर पर छापा मारकर चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार किया जा रहा था. पकड़ी गई लड़कियां जयपुर और दिल्ली की है. पुलिस ने स्पा सेंटर को सीज कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस इस बात की तह में जाने की कोशिश कर रही है कि इस काले कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं. बांसवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई शहर के नक्षत्र मॉल में की गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मॉल में एंजल स्पा सेंटर में स्पा के नाम पर देह व्यापार किया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर एक पुलिस अधिकारी को बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया।

सूचना की पुष्टि होने के बाद वहां छापा मारा गया. कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद लड़कियों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से चार युवतियों को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर का मालिक बलवंत सिंह मौके पर नहीं मिला. पुलिस उसे नामजद कर उसकी तलाश कर रही है. पकड़ी गई युवतियों में से दो शादीशुदा हैं और दो अविवाहित है. पकड़ी गई युवतियों की उम्र 23 से 43 साल के बीच है. सबसे छोटी उम्र की अवविवाहित लड़की वहां बतौर स्पा सेंटर मैनेजर कार्यरत थी. वह दिल्ली की रहने वाली है. बता दे की राजस्थान में आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा में बाहरी लड़कियों लाकर देह व्यापार करवाने की यह संभवतया पहली घटना है. पकड़ी गई युवतियों को कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया. इससे पहले जयपुर समेत प्रदेश के कई अन्य बड़े शहरों में बाहरी राज्यों की लड़कियों को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा जा चुका है. बहरहाल बांसवाड़ा शहर की पुलिस की इस कार्रवाई की काफी चर्चा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH