धन कुबेर निकला विधायक , IT की रेड में घर और फैक्ट्री से 11 करोड़ बरामद , बड़ी मात्रा में नगदी देख अफसरों के उड़े होश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
धन कुबेर निकला विधायक , IT की रेड में घर और फैक्ट्री से 11 करोड़ बरामद , बड़ी मात्रा में नगदी देख अफसरों के उड़े होश
कोलकाता 13 जनवरी 2023 - पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक और नेता पर इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के विधायक जाकिर हुसैन के आवास और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग ने मैराथन छापेमारी में 11 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। 11 जनवरी की दोपहर को छापे की कार्रवाई शुरू हुई थी। गुरुवार की सुबह तक टीएमसी विधायक के आवास, फैक्ट्री और चावल मिल पर सर्च ऑपरेशन चला। जाकिर हुसैन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि 11 करोड़ रुपये में से नौ करोड़ रुपये उनके आवास से बरामद किए गए, जबकि बाकी दो करोड़ रुपये एक बीड़ी और चावल फैक्ट्री से मिले हैं। दो बार के तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल कैबिनेट के पूर्व सदस्य हुसैन के स्वामित्व वाली एक चावल मिल से रकम बरामद की गई है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ मैराथन छापेमारी तलाशी अभियान चलाया। हालांकि नकद वसूली पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए हुसैन ने छापे के तरीके पर आपत्ति जताई। हुसैन ने कहा, 'मुझे उनके मेरे परिसर में आने पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन कार्रवाई का तरीका अलग हो सकता था। मैं कोई ब्रांडेड अपराधी नहीं हूं। मैं एक व्यापारी होने के साथ-साथ एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी हूं। यह मुझे परेशान करने और सार्वजनिक रूप से मेरी छवि खराब करने के अलावा और कुछ नहीं है। मैं पिछले 23 वर्षों से नियमित और ईमानदार करदाता हूं।

इस बीच, भारी मात्रा में नकदी के अलावा आयकर विभाग ने जिन जगहों पर छापेमारी की, वहां से कई कागजात और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज भी जब्त किए। उन्होंने नकद रिकवरी के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) को भी सूचित कर दिया है।

इस छापे को लेकर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आवास से बेहिसाब नकदी की बरामदगी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा, करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी के आवास से पहले भी हमने इसी तरह की नकदी की वसूली देखी है। पश्चिम बंगाल की पूरी सत्ताधारी पार्टी गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

NBT

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH