अवैध संबंध के शक ने पति को बना दिया कातिल , पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के टुकड़े कर नहर में फेंका

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक ने पति को बना दिया कातिल , पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के टुकड़े कर नहर में फेंका
सिलीगुड़ी 06 जनवरी 2023 - दिल्ली (Delhi) के महरौली में हुई जघन्य घटना के बाद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब ताजा मामला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी (Siliguri) से सामने आया है. सिलीगुड़ी में पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करके नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी के शव के टुकड़े करके तीस्ता नहर में फेंका था, आपदा प्रबंधन टीम के गोताखोर नहर में बॉडी के अंगों की तलाश कर रहे हैं. मृतिका की पहचान 30 वर्षीय रेणुका खातून के रूप में हुई है और आरोपी उसका पति मोहम्मद अंसारुल है।

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी के मुताबिक, इस मामले में पिछले साल 24 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. प्रारंभिक जांच के बाद, मृतिका का पति संदिग्ध निकला. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आखिरकार गुरुवार को उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस बीच, पुलिस सूत्रों ने कहा कि अंसारुल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में शामिल होने के शक में अपनी पत्नी की हत्या की थी।

मृतिका सिलीगुड़ी में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी. वह 24 दिसंबर से लापता थी, जिसकी थाने में लापता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. स्थानीय पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अंसारुल ने स्वीकार किया कि उसी दिन वह अपनी पत्नी को पास के फांसीदेवा लेकर गया और वहां पर उसकी हत्या की, इसके बाद उसके शव के दो टुकड़े करके तीस्ता नहर में फेंक दिए।

जानकारी के अनुसार मृतिका की 06 साल पहले आरोपी से शादी हुई थी. उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि हालांकि दोनों के बीच शुरूआती अनबन थी, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया था. लेकिन कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अंसारुल अपनी पत्नी पर ऐसा शक करता था, जिस कारण उसने इस तरह का अपराध किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH