दोस्त निकाला गद्दार , पति की गैरहाजिरी में उसकी पत्नी के साथ बनाता था संबंध , जब पति को हुई जानकारी तब

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्त निकाला गद्दार , पति की गैरहाजिरी में उसकी पत्नी के साथ बनाता था संबंध , जब पति को हुई जानकारी तब
जयपुर 26 दिसम्बर 2022 - जयपुर - भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर लसाड़िया मोड़ के समीप झाड़ियों मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए फागी पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि रविवार शाम युवक का शव मिला था मृतक के सिर में चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा एवं सीओ जुल्फीकार अली ने मौका मुआयना कर FSL टीम से साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस टीम ने दो किलोमीटर दूर राजकीय महाविद्यालय भवन के चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर पड़ताल की तो मृतक की शिनाख्त श्याम सुन्दर 30 पुत्र हीरा निवासी पर्बतवा जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी मंजू व पुत्र तथा परिचित अजय शर्मा के साथ एक ही कमरे में रहता था। पुलिस ने अजय व मृतक की पत्नी मंजू से अलग-अलग पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के साथ अजय पुत्र रामलखन निवासी शान्ति नारगापार जिला संत कबीर नगर यूपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सूचना पर फागी पहुंचे परिजनों को शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक बाहर काम करता था व पत्नी घर पर रहती थी। पिछले करीब 6 माह से अजय से उसके अवैध संबंध थे। श्यामसुंदर काम के सिलसिले में पत्नी के साथ जयपुर आ गया। यहां से निर्माणाधीन कॉलेज के भवन में कार्य करने के लिए 12 दिसम्बर को फागी आया था। इस दौरान उसको मंजू व अजय के बीच अवैध संबंध का पता चला तो पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।

इस पर मंजू ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 17 दिसम्बर को बेटे की तबीयत खराब होने का बहाना कर निमेड़ा गांव से पति-पत्नी पैदल वापस आ रहे थे। इस दौरान अजय भी आ गया और उसने श्याम सुंदर को शराब लेने ठेके पर भेज दिया। दोनों ने रास्ते में शराब पी और नशा होने के बाद मंजू का इशारा मिलने पर अजय ने हथोड़ी से सिर में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH