पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का सदमा बर्दास्त नही कर सका पति , आवेश में आ कर उठा लिया यह कदम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का सदमा बर्दास्त नही कर सका पति , आवेश में आ कर उठा लिया यह कदम
बाड़मेर 26 दिसम्बर 2022 - राजस्थान के बाड़मेर में पत्नी के साथ दुष्कर्म से आहत होकर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी महिला के पति को उसकी पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, बालोतरा थाना इलाके में 19 दिसंबर की रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम करवाया था. इसके बाद 20 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने गफार खान पुत्र जमाल खान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था. इस पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमारी के मुताबिक, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया है. पुलिस ने आरोपी गफार खान को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि 16 दिसंबर को वह गांव से स्वास्थ्य जांच के लिए बालोतरा अस्पताल पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी गफार खान उसका पीछा कर रहा था. वह बालोतरा शहर में उसके घर तक पहुंच गया. गफार खान ने चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी थी. जब उसने यह घटना अपने पति को बताई तो पति तनावग्रस्त रहने लगा. इसी बीच आरोपी गफार खान ने पति को फोटो वायरल करने और मारने की धमकी दी. इससे आहत पति ने 19 नवंबर की रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमारी ने कहा कि पत्नी से रेप के बाद पति ने आत्महत्या कर ली. पत्नी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है और इस मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH