प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का बड़ा फैसला , सभी निजी स्कूलों में मास्क लगाना किया अनिवार्य

देश , 24-12-2022 6:01:31 PM
Anil Tamboli
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का बड़ा फैसला , सभी निजी स्कूलों में मास्क लगाना किया अनिवार्य
गांधीनगर 24 दिसम्बर 2022 - कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए लोगों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है. गुजरात के राजकोट में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें बच्चों को स्कूल में मास्क लगाकर आना अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही बच्चों को सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में स्कूल ना भेजने की अपील की है।

बता दें कि देश में BF.7 सब-वेरिएंट के अब तक 5 केस पाए गए हैं. इनमें से तीन मामले गुजरात और दो केस ओडिशा के हैं. गुजरात में संक्रमित पाए गए मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और होम आइसोलेशन में हैं. राजकोट के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अभिभावकों से भी कहा है कि अगर बच्चे को बुखार या सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं तो उसे स्कूल ना भेजें और आइसोलेशन में रखें. स्वस्थ होने के बाद ही स्कूल में भेजा जाए।

बता दें कि ये फैसला राजकोट स्कूल एसोसिएशन का है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के बढ़ते केसों के चलते एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लिया है. बताते चलें कि इससे पहले कोरोना का सब वेरिएंट ओमिक्रॉन से हाहाकार मच गया था. तब ओमिक्रान का एक मरीज चार लोगों को संक्रमित करता था. अब ये नया वायरस (बीएफ.7) 10 लोगों को संक्रमित करता है. इसलिए इसका पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है. BF.7, Omicron वेरिएंट BA.5 से जुड़ा है. ये सब वेरिएंट वैक्सीनेटिड लोगों को भी फिर से संक्रमित करने की क्षमता रखता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH