कोरोना के नए वैरियंट का खतरा , भारत मे एक बार फिर पाबंदियों का दौर हुआ शुरू , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 22-12-2022 12:58:05 AM
Anil Tamboli
कोरोना के नए वैरियंट का खतरा , भारत मे एक बार फिर पाबंदियों का दौर हुआ शुरू , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 21 दिसम्बर 2022 - चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने भी सावधानी बरतनी शुरु कर दी है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की हुई अहम बैठक में कई फैसले लिए गये। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग के आदेश दिए हैं। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दुनिया भर में बढ़ते मामलों के मद्देनजर COVID-19 स्थिति और निगरानी, ​​नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा की।

भारत में मिले कोरोना वैरिएंट BF.7 के 4 मामले बता दें कि चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के जिस सब वेरिएंट BF.7 ने इस समय कहर बरपा रखा है, उसके चार मामले भारत में भी मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत में BF.7 का पहला मामला अक्‍टूबर में गुजरात बॉयोटेक्‍नोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा डिटेक्‍ट किया गया था। भारत में इस सब वेरिएंट का जुलाई में एक, सितंबर में दो और नवंबर में एक मामला मिला है। 

अब तक इस सब-वेरिएंट के दो मामले गुजरात में पाए गए हैं जबकि एक मामला ओडिशा में रिपोर्ट किया गया है। इसे देखते हुए सभी राज्य सरकारों के निर्देश दिये गये हैं कि अपने राज्य में मिलने वाले कोरोना के मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराएं। ताकि अगर कोई नया वैरिएंट दिखे तो फौरन पता चल सके और उसके प्रसार को रोकने के उपाय किये जा सकें। कई राज्यों ने ये प्रक्रिया शुरु भी कर दी है।

ताज़ा समाचार

शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल और डीजल बिक्री को लेकर नया नियम हुआ जारी, अब इन्हें नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल..

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH