बड़ी खबर - डिप्टी CM का प्रायवेट जेट क्रैश, हादसे में उप मुख्यमंत्री सहित 06 लोगो की मौत

महाराष्ट्र , 28-01-2026 10:07:43 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - डिप्टी CM का प्रायवेट जेट क्रैश, हादसे में उप मुख्यमंत्री सहित 06 लोगो की मौत

मुंबई 28 जनवरी 2026 - महाराष्ट्र के बारामती जिले से बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बारामती में राज्य के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। आज बारामती में अजित पवार की सभा होने वाली थी। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, बारामती में लैंडिंग के वक्त अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे को लेकर अधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, तीन अन्य के निधन की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने बताया है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और तीन अन्य लोगों का बुधवार सुबह पुणे जिले में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी बारामती में हुए विमान हादसे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। DGCA ने बताया है कि इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। ये VSR कंपनी का निजी विमान था जो बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना होने वाले हैं।

सोर्स - इंडिया टीवी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH