सक्ती - मध्यप्रदेश की घटना को दोहराना चाहती है सक्ती नगर पालिका, लोगो के मरने का कर रही है इंतजार??

सक्ती , 28-01-2026 3:22:45 PM
Anil Tamboli
सक्ती - मध्यप्रदेश की घटना को दोहराना चाहती है सक्ती नगर पालिका, लोगो के मरने का कर रही है इंतजार??

सक्ती 28 जनवरी 2026 - मध्यप्रदेश के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23 लोगो की मौत का मामला अभी ठंठा भी नही हुआ है कि सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में एक और ऐसे ही मामला सामने आने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

हम बात कर रहे है सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 के महामाया मंदिर के पीछे वाली नाली और सड़क की तो यहाँ भी हालात भागीरथपुरा से अलग नही है। तश्वीरो को आप जूम कर देख सकते है कि किस तरह बजबजाते नाली के भीतर से पीने की पानी की सप्लाई हो रही है। इस नाली का निर्माण नगर पालिका ने लगभग 20 साल पहले किया था। जब इस नाली का निर्माण किया गया तब वार्ड की हालत कुछ और थी लेकिन बदलते परिवेश में कुछ लोगो ने नाली के ऊपर कब्जा करते हुए गंदा पानी की निकासी को अवरोध कर दिया है। और नाली के ऊपर हुए इस कब्जे को तोड़ने में पालिका प्रबंधन के हाथपांव कांप रहे है।

बता दे कि सक्ती में लगातार बढ़ रहे जल संकट को देखते हुए शहर के समाजसेवी श्री विष्णु अग्रवाल जी ने पुराना धर्मशाला से लेकर हटरी, बैगापरा या यूं कहें कि 20 प्रतिशत शहर में निजी खर्च में पाईप लाईन बिछा कर लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रहे है। लेकिन समाजसेवी श्री विष्णु अग्रवाल जी की उम्मीदों पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है क्योंकि श्री विष्णु अग्रवाल के इस धर्मार्थ कर पर नगर पालिका रोड़ा पैदा कर रहा है।

तश्वीरो में आप देख सकते है कि किस तरह नाली के भीतर से पीने के पानी का पाईप गुजरा है। समय समय पर यह पाईप लाईन टूट जाता है जिससे पीने के पानी मे नाली का दूषित जल मिल कर लोगो के घरों तक पँहुच जाता है। अब सवाल यह उठता है कि अगर मध्यप्रदेश के भागीरथपुरा की तरह कोई बड़ी घटना हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी नगर पालिका लेगा?? या फिर मौतों पर मुआवजा देकर घंटा बजाया जाएगा।

सक्ती - मध्यप्रदेश की घटना को दोहराना चाहती है सक्ती नगर पालिका, लोगो के मरने का कर रही है इंतजार??

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH