छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का सब इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

कोरबा , 28/01/2026 7:13:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का सब इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

कोरबा 28 जनवरी 2026 - एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कोरबा में बिजली विभाग के सब इंजीनियर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने किसान के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत किसान ने ACB में कर दी थी। जिस पर एक्शन लेते हुए आज ACB की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि यहां बिजली वितरण विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान द्वारा इसकी शिकायत ACB में की थी। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज ACB की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली। ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

ACB की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद उनके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत वितरण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH