एक और प्लेन हादसा - उड़ान भरते ही फ्लाईट हुआ क्रैश, सांसद और विधायक प्रत्याशी सहित 15 लोगो की मौत

देश विदेश , 29/01/2026 11:01:56 AM
Anil Tamboli
एक और प्लेन हादसा - उड़ान भरते ही फ्लाईट हुआ क्रैश, सांसद और विधायक प्रत्याशी सहित 15 लोगो की मौत

कोलंबिया 29 जनवरी 2026 - कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा से सटे नॉर्टे डे सैंटेंडर प्रान्त में बुधवार को Satena एयरलाइन का एक व्यावसायिक विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हुआ। विमान कुकुटा से उड़ान भरने के बाद ओकाना जा रहा था। सरकारी और एयरलाइन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान Beechcraft 1900D था, जिसमें 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। मरने वालों में देश के एक मौजूदा सांसद और आगामी चुनावों में हिस्सा ले रहे एक विधायी उम्मीदवार भी शामिल हैं।

दरअसल, कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा यह कमर्शियल जेट लापता हो गया था। कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और राज्य एयरलाइन SATENA के अनुसार, विमान का आखिरी रडार संपर्क ‘कैटटुम्बो’ (Catatumbo) क्षेत्र के ऊपर दर्ज किया गया था जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। फ्लाइट NSE 8849 ने बुधवार सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले इसका संपर्क टूट गया था।

विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कैटटुम्बो (Catatumbo) में मिला है। यह क्षेत्र खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए जाना जाता है, जिससे तलाशी अभियान में काफी चुनौतियां आईं। कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब मलबे की जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

कोलंबिया के वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने X पर लिखा, “मुझे इन मौतों का गहरा दुख है। उनके परिवारों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। मृतकों की सूची में कोलंबिया के चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य, 36 साल के प्रतिनिधि डायोजेन्स क्विंटरो और आने वाले चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH