प्लेन हादसे में बड़ा अपडेट - विमान क्रैश होने से ठीक पहले कैप्टन ने कहे थे आखरी यह दो शब्द

महाराष्ट्र , 28-01-2026 6:56:53 PM
Anil Tamboli
प्लेन हादसे में बड़ा अपडेट - विमान क्रैश होने से ठीक पहले कैप्टन ने कहे थे आखरी यह दो शब्द

मुंबई 28 जनवरी 2026 - महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बारामती में हुए हादसे में उनके साथ मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर , कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी जान चली गई। क्रैश से पहले प्लेन के मेन पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था। हालांकि उनके साथ मौजूद कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट…ओह शिट। इसके बाद प्लेन जमीन से टकरा गया और उसमें 4-5 धमाके हुए और फिर सब खाक हो गया।

हादसा सुबह करीब 8:45 से 9:15 बजे के बीच हुआ। अजित पवार मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। बारामती रनवे पर लैंड करने की कोशिश के दौरान विमान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। वह रनवे पर उतरने के बजाय पास के एक खेत में जा गिरा. जमीन से टकराते ही विमान के परखच्चे उड़ गए और उसने भीषण आग पकड़ ली।

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक  सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि, उन्हें रनवे नहीं दिखा। पायलटों ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया। थोड़ी देर बाद फिर लैंडिंग की कोशिश की। इस बार प्लेन रनवे की तरफ बढ़ा, लेकिन जमीन छूने से पहले ही पलटकर और जमीन से टकरा गया। एक CCTV कैमरे में प्लेन क्रैश के बाद धमाका, आग की लपटें और धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए।

एक ग्रामीण ने बताया- प्लेन पहले गांव के ऊपर से गुजरा। फिर गांव के नीचे आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रनवे पर जाकर पलटा और जमीन से टकरा गया। धमाके के बाद प्लेन के टुकड़े उड़कर हमारे घर तक आ गिरे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH