जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने RES अधिकारियों की ली जम कर क्लास , कहा आपके घर का पैसा लगता तब भी ,,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने RES अधिकारियों की ली जम कर क्लास , कहा आपके घर का पैसा लगता तब भी ,,,
जांजगीर चाम्पा 17 नवम्बर 2022 -  राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जाँचने लगातार ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बलौदा ब्लॉक के अंतिम छोर के अनेक ग्रामों का सुबह से शाम तक दौरा किया। 

उन्होंने बलौदा ब्लॉक में धान खरीदी केन्द्र, गौठान, आत्मानंद स्कूल, युवा महोत्सव आयोजन, सड़क निर्माण, राजस्व समाधान शिविर, मत्स्य पालन, जल जीवन मिशन के कार्याें और नरवा योजना के अंतर्गत कार्याें एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। ग्राम महुदा के गौठान में स्व-सहायता समूह के सदस्यों से उनकी गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ कलेक्टर ने जब यहाँ शेड निर्माण के कार्यों को अधूरा और गुणवत्ताविहीन देखा तो RES के अधिकारियों पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतना घटिया निर्माण हो रहा है, आप लोग देखते क्यों नहीं है शासन का पैसा लग रहा है आपके घर का पैसा लगता तो क्या इस तरह लापरवाही करते क्या ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा।
     
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सबसे पहले बलौदा ब्लॉक के गतवा में वन विभाग के नर्सरी और कर्रा नाले में बने स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने अमरूद, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों को मौसम अनुरूप सभी गौठानो में लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टॉप डेम का भी अवलोकन किया और आसपास के किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि स्टॉप डेम बनने से उन्हें फसल लेने के साथ साग सब्जी उत्पादन में भी आसानी होने लगी है। कलेक्टर ने बलौदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं युवा महोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान DFO सौरभ सिंह ठाकुर , जिला पंचायत CEO डॉ ज्याति पटेल , SDM ममता यादव , जनपद CEO , तहसीलदार आदि उपस्थित थे। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH