जांजगीर चाम्पा - लूट के आरोपी अविनाश यादव और संजीव दुबे उर्फ सोनु गिरफ्तार , 11 नवम्बर को दिए थे लूट को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - लूट के आरोपी अविनाश यादव और संजीव दुबे उर्फ सोनु गिरफ्तार , 11 नवम्बर को दिए थे लूट को अंजाम
जांजगीर चाम्पा 15 नवम्बर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी महेश कुमार बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी कोधारी नाका थाना उरगा द्वारा चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दिनांक 11 नवम्बर 2022 को अपने बच्चे का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने रायपुर गया हुआ था रायपुर से काम कराने पश्चात् ट्रेन के माध्यम से वापस चाम्पा आया और रात लगभग 11 बजे चाम्पा रेल्वे स्टेशन पर उतरकर घर जाने के लिये साधन की तलाश में चाम्पा ओव्हरब्रीज होते हुये कोरबा रोड की ओर पैदल जा रहा था।

इसी दौरान बाईक सवार 02 अज्ञात व्यक्ति आये और उसके  मोबाईल , हाथ में पहने चांदी का चुड़ा सहित 03 हजार रूपया कुल कीमत 14 हजार रूपये को लूट लिये एवं लोहे की राड से मारपीट कर दोनों आरोपी फरार हो गये। 
      
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध चाम्पा थाने में अपराध क्रमांक 527/22 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान लूट की घटना को अविनाश यादव एवं संजीव उर्फ सोनू दुबे द्वारा अंजाम देना पाये जाने पर दोनों आरोपियों को चाम्पा के शराब दुकान के पास से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से लूटे हुये मोबाईल , चांदी का चूड़ा एवं 13 सौ रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया। 
     
आरोपी अविनाश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी भोजपुर एवं संजीव दुबे उर्फ सोनु दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी मंझली तालाब चांपा को दिनांक 14 नवम्बर 2022 को न्यायालय पेश किया गया जँहा से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
       
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर , राकेश तिवारी , आरक्षक माखन साहू , ईश्वरी राठौर , रोहित कहरा और श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH