मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा के पूर्व प्राचार्य का निलंबन आदेश जारी

जांजगीर चाम्पा , 12-11-2022 4:03:55 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा के पूर्व प्राचार्य का निलंबन आदेश जारी
जांजगीर चाम्पा 11 नवम्बर 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संचालक लोक शिक्षण ने जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य लोक पाल सिंह के निलंबन का आदेश आज जारी कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले में नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सेमरा में भेंट-मुलाकात में पहुंचे थे, जहां इस विद्यालय की छात्रा ने तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य लोकपाल सिंह के विरूद्ध शिकायत करते हुए बताया था कि पूर्व प्राचार्य विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण नहीं करते थे। राज्य सरकार द्वारा कोविड के दौरान फीस माफी के आदेश का पालन करवाने के लिए विद्यार्थियों को हड़ताल करना पड़ा था इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री लोकपाल सिंह को निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा के प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध पूर्व में इस स्कूल के छात्रों से लिया गया शुल्क वापस नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा ने 12 जनवरी 2021 के आदेश द्वारा उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट में अध्यापन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। लोकपाल सिंह द्वारा 10 नवम्बर 2022 तक अपने पद का प्रभार नहीं सौंपकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरकोट में उपस्थिति नहीं दी गई तथा निर्देश की अवमानना करते हुए पूर्व शाला में बने रहे, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा 10 नवम्बर 2022 को की गई जांच में इस शिकायत की पुष्टि हुई। 

संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि लोकपाल सिंह का उक्त कृत्य दृष्ट्या, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH