जांजगीर चाम्पा जिले में आंगनबांड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए इस तारीख तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चाम्पा 11 नवम्बर 2022 - एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत कार्यकर्ता के रिक्त- 02 पद (भवतरा, बारगांव), सहायिका के रिक्त-09 पद (पकरिया, कोसा, पामगढ़, झिलमिली, धरदेई, जोगीडीपा, धनगांव, लोहर्सी, कोनार) के लिए आवेदन 18 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक आमंत्रित किया गया है।
आवेदन सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यलयीन समय में 11 बजे से 05 बजे तक एकीकृत बल विकास परियोजना पामगढ़ में भेजा जा सकता है। आवेदन का प्रारूप परियोजना कार्यालय पामगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
















