जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब की सीलबंद बोतल में मिला मरा हुआ साँप , मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब की सीलबंद बोतल में मिला मरा हुआ साँप , मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा 09 नवंबर 2022 -  सरकारी देशी शराब की बोतल में मरा हुआ सांप निकला है मामला जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ इलाके का है यहां के देशी शराब दुकान से एक व्यक्ति ने शराब की बोतल खरीदी और शराब दुकान के नजदीक ही पीने के लिए बैठ गया लेकिन जब उसने पीने के लिए शराब की बोतल खोली तो उसके होश उड़ गए क्योंकि बोतल के अंदर मरा हुआ सांप दिखाई दिया उस सांप की पहचान करैत के रूप में हुई है। इधर सरकारी शराब दुकान की शराब में सांप मिलने से हड़कंप मच गया इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे है। 

जानकारी के मुताबिक सोनसरी निवासी वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के देशी शराब दुकान पहुंचा था वहां से उसने देशी शराब की एक बोतल खरीदी और शराब को पीने के लिए शराब दुकान के नजदीक ही बैठ गया उसने जब शराब की बोतल खोली तो उसके अंदर मरा हुआ सांप मिला  जिसके बाद उसने तुरंत ढक्कन बंद कर अपने साथी को दिखाई उसका दोस्त भी शराब की बोतल में सांप देख कर दंग रह गया दोनों ने शराब दुकान में शराब खरीदने आए अन्य लोगों को भी सांप वाली शराब दिखाई इसके बाद काफी लोग शराब दुकान के पास इकट्ठा हो गए।

पामगढ़ के देशी शराब दुकान के सेल्समैन शिव दयाल बर्मन ने कहा शराब कार्टून में भरकर आता है उसमें सील लगी हुई रहती है उसमें कहा ये शराब जांजगीर के वेयर हाउस से आई है बोतल पर 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई है सांप उसके अंदर कैसे आया और सीलबंद करते वक्त किसी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी इस बारे में सेल्समैन में जानकारी होने से इंकार कर दिया इधर देशी शराब दुकान में शराब खरीदने आए लोगों का कहना है कि अगर सीलबंद बोतल में इस तरह से सांप या अन्य कीड़े मकोड़े निकलेंगे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

सेल्समैन ने शराब की बोतल को ग्राहक से वापस नहीं लिया , ना ही पैसे वापस किए इसके बाद ग्राहक बोतल लेकर अपने गांव चला गया अब शराब की बोतल में मरे हुए सांप का फोटो वायरल हो रहा है इस मामले पर किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है , इस संबंध में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दिनकर वासनिक का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है और टीम गठित कर जांच के लिए सोनसरी गांव भेजा है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब की सीलबंद बोतल में मिला मरा हुआ साँप , मचा हड़कंप

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH