जांजगीर चाम्पा - चाम्पा पुलिस के कार्यवाही की हो रही है जम कर तारीफ , दिलवालों की अब बिना बाईक के मनेगी दिवाली

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चाम्पा पुलिस के कार्यवाही की हो रही है जम कर तारीफ , दिलवालों की अब बिना बाईक के मनेगी दिवाली
जांजगीर चाम्पा 24 अक्टूबर 2022 -  बीती रात मतलब धनतेरस और रूपचौदस की देर शाम से लेकर आधी रात तक चाम्पा पुलिस ने जो कार्यवाही की है वो काबिले तारीफ है और इसकी चर्चा जिले भर में ही नही बल्कि दीगर जिलो में भी हो रही है।

ऐसा पहली बार हुआ है की चाम्पा पुलिस बिना किसी दबाव में आये छोटे बड़े का भेद किये बिना निष्पक्ष कार्यवाही की है और यह तभी सम्भव हुआ है जब चाम्पा थाने के प्रभारी पूरे स्टॉफ के साथ स्वयं सड़क पर निकले।

मामला मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही का है जो बीती रात चाम्पा पुलिस ने चलाया था इस कार्यवाही के दौरान पकड़े गए लोगो ने अपने ऊँची पहुँच और रसूख का इस्तमाल कर अपने अपने गॉड फ़ादारो को फोन लगाया इस दौरान लगातार थाना प्रभारी के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन थाना प्रभारी मोबाईल उठाने के बजाय अपनी ड्यूटी निभाते रहे और 20 से अधिक वाहनों को थाने ला कर खड़ा कर दिया , ना पहुँच काम आई और ना रसूख अब दिलवालों की दीपावली मनेगी बिना बाईक के और लगता तो यह है की अब बाईक को वापस पाने के लिए उन्हें न्यायालय की शरण मे जाना पड़ेगा।

जाने क्या है MV एक्ट और क्या कर सकती है पुलिस : -

भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट 1932 के मुताबिक, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर जुर्माना लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कम से कम एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के पद होना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त नियम तोड़ते हुए पकड़े जाने पर एएसआई, सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के पास जुर्माना लगाने का अधिकार है. इसके अलावा मौजूद  ट्रैफिक कांस्टेबल केवल उपर्युक्त अधिकारियों की सहायता कर सकते हैं, लेकिन वे गाड़ी से चाबी नहीं निकाल सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान :- 

01 - कभी भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा यदि आपको नियमों के उल्लंघन करने पर रोका जाता है तो उनके पास चालान काटने के लिए चालान बुक या ई-चालान मशीन होना अनिवार्य है, इसके बिना आपका नहीं काटा जा सकता है.  

02 - चालान कटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को यूनिफॉर्म में होना अनिवार्य है, साथ ही नेम प्लेट पर उनका नाम भी होना चाहिए. यदि ऐसा नहीं है तो आपके पास उनका पहचान पत्र मांगने का अधिकार है.  

03 - यदि ट्रैफिक पुलिस के किसी हेड कांस्टेबल द्वारा चालान काटा जाता है तो उसकी अधिकतम राशि 100 रुपये हो सकती है, उससे अधिक नहीं.

04 - यदि कभी कोई पुलिस कर्मी आपकी गाड़ी की चाबी निकलता है आपको उसका वीडियो बना लेना चाहिए और उसकी शिकायत आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर कर सकते हैं. 

05 - ट्रैफिक पुलिस यदि आपको रोककर आपके साथ दुर्व्यवहार या गलत शब्द का प्रयोग करती है तो आप इसकी शिकायत तुरंत उनके वरिष्ठ अधिकारी से कर सकते हैं. 

06 - यदि आपका चालान काटा गया है और आपके पास तुरंत जुर्माना राशि चुकाने के लिए पर्याप्त धन नहीं है तो आपके पास उसे बाद में भी चुकाने का अधिकार है. इस स्थिति में ट्रैफिक पुलिस आपका ड्राइविंग लाइसेंस जमा कर सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH