जांजगीर चाम्पा - 84 लाख कीमत की 70 पेटी कीटनाशक लूटने वाले बाप और बेटा गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 84 लाख कीमत की 70 पेटी कीटनाशक लूटने वाले बाप और बेटा गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 21 अक्टूबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हेमंत साहू निवासी अखराभांठा जिला सक्ती द्वारा थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिकअप गाड़ी चलाने का काम करता है दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को अपनी पिकअप क्रमांक CG 11 AV 6782 में सक्ती बस स्टैण्ड से 20 पेटी एवं बम्हनीडीह से 50 पेटी पेक्सालोनी कीटनाशक दवाई कुल 70 पेटी कीमती लगभग 84 लाख रूपये को लोड कर रायपुर जा रहा था। 

शाम करीबन 04 बजे तालदेवरी और बिर्रा के बीच पहुंचा तभी वेन्यू कार चालक प्रार्थी के पिकअप गाड़ी को ओव्हरटेक कर सामने कार को अड़ा दिया उसमें से 03 व्यक्ति उतरे जिसमें से 01 व्यक्ति मेमलाल जाटवर था एवं 01 अन्य व्यक्ति प्रार्थी के गाड़ी के चाबी और मोबाईल को जबरदस्ती छीन लिये और उसे  पिकअप  से उतारकर वेन्यू कार में बिठा दिये और पिकअप को मेमलाल जाटवर चलाते हुये भातमाहुल की तरफ ले जाने लगे। गांव पहुँचने के पहले ही प्रार्थी को एक अन्य व्यक्ति अपनी गाड़ी से उतार दिया और मेमलाल जाटवर अपने साथ पिकअप गाड़ी में बिठाकर अपने घर भातमाहुल ले गया। उसी समय मेमलाल का लड़का सुरेश जाटवर अपनी वाहन वेन्यू कार से आया एवं पिकअप वाहन में रखे 70 पेटी दवाई में से करीबन 20-25 पेटी दवाई को अपनी वेन्यू कार में रखा और बाकी बचे कीटनाशक दवाई को मेमलाल जाटवर अपने घर में उतारकर प्रार्थी को गाड़ी का चाबी और मोबाईल देकर भगा दिये। 
       
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 143/22 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
       
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश कुमार जाटवर उम्र 30 वर्ष एवं मेमलाल जाटवर उम्र 52 वर्ष निवासी भातमाहुल को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर विशेष टीम द्वारा घेराबंदी देकर आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। 
             
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव , पुष्पराज साहू , सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी , आरक्षक भूपेन्द्र कंवर एवं अजय बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH