जांजगीर चाम्पा - शादी के झाँसे में आ कर एक युवती लुटा बैठी अपनी इज्जत , आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 17-10-2022 2:47:25 AM
जांजगीर चाम्पा 16 अक्टूबर 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह अप्रेल 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से ग्राम बाना निवासी भरत कंवर से जान पहचान हुई थी।
आरोपी भरत कंवर खुद को हाई कोर्ट बिलासपुर में वकील होने की बात कह कर खुद को कुंवारा बता कर उसे अपने झांसे में फंसा लिया और पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया पीड़िता के द्वारा आरोपी को शादी कर अपने घर ले जाने के लिए बोलने पर आरोपी द्वारा शादी की बात को टाल गया, दिनांक 13 अक्टूबर 2022 को पीड़िता को पता चला की आरोपी भरत कंवर पूर्व से शादी शुदा है तथा उसके बच्चे है।
जिस पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 476/2022 धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अकलतरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी भरत कंवर उम्र 27 वर्ष निवासी बाना को दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लखेश केंवट , उप निरीक्षक गजालाल चन्द्राकर , आरक्षक विरेन्द्र भैना एवं महिला आरक्षक रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।
















