जांजगीर चाम्पा - अधेड़ बंटी और बबली गिरफ्तार , टीम विजय की कार्यवाही , जाने दोनों के कारनामे

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अधेड़ बंटी और बबली गिरफ्तार , टीम विजय की कार्यवाही , जाने दोनों के कारनामे
जांजगीर चाम्पा 27 सितंबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी ग्राम सिऊड हाल मुकाम जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाम पर ग्राम जांजगीर में अवस्थित भूमि खसरा नंबर 2618/20 रकबा 0.05 एकड़ भूमि को ग्राम जगमहंत निवासी भागवत सूर्यवंशी को 08 लाख 75 हजार रूपये में बिक्री किया था जिसको दिनांक 29.12.21 को उप पंजीयक जांजगीर के समक्ष रजिस्ट्री कराया था।

प्रार्थी को जमीन बिक्री की राशि को आरोपी भागवत सूर्यवंशी द्वारा अपनी पत्नी जानकी बाई के नाम का चेक दिया  था जिसे प्रार्थी द्वारा क्लीरिंग ( भुगतान ) हेतु बैंक में जमा किया गया था तब उक्त चेक नंबर में दर्ज की गई पर्याप्त राशि खाते में नहीं होना पाया गया तब प्रार्थी द्वारा पुनः उक्त चेक में अंकित खाता के संबंध में जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा जांजगीर से संपर्क करने पर पता चला कि उक्त चेक जानकी बाई की खाते की न होकर उसके पति भागवत के नाम पर अंकित खाते की है जिस पर जानकी बाई की हस्ताक्षर है।

इस प्रकार भागवत एवं उसकी पत्नी द्वारा कूटरचित दस्तावेज द्वारा प्रार्थी की भूमि को अपने नाम पर पंजीकृत कराकर एवं सौदे की राशि 08 लाख 75 हजार नहीं देकर धोखाधडी किया गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 676 / 2022 धारा 420 , 467 , 468 , 471,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
           
प्रकरण के आरोपी श्रीमती जानकी बाई सूर्यवंशी और भागवत प्रसाद खरसन उम्र 46 वर्ष दोनो निवासी जगमहंत डबरीपारा को कल दिनांक 27 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जँहा से दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH