जांजगीर चाम्पा - लाखो के जेवर को कार में छोड़ कर शराब पीने शराब दुकान जाना पड़ा भारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - लाखो के जेवर को कार में छोड़ कर शराब पीने शराब दुकान जाना पड़ा भारी
जांजगीर चाम्पा 25 सितंबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी साहिल सोनी निवासी दुरपा रोड कोरबा ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 23 सितंबर 2022 को दोपहर में अपने दो अन्य दोस्तो के साथ अपने चाचा उमंग सोनी के द्वारा ICICI बैंक अकलतरा से ऑनलाईन नीलामी से सोने के जेवर खरीदने पर उसे लेने अपने दोस्तों के साथ सेंट्रो कार से अकलतरा आये थे।

ICICI  बैंक अकलतरा से सोने का जेवर वजन करीबन 44 ग्राम को प्राप्त कर अपने दोस्तो के साथ अकलतरा शराब भट्ठी गए जहाँ कार को भट्ठी परिसर में खड़ी कर कार अंदर सोने के जेवर 02 नग कान का झुमका व 1 नग हार को कार में छोड़कर शराब लेने अंदर चले गए जो कुछ देर बाद तीनों दोस्त कार के पास वापस आये तो देखे की कार के दाहिने तरफ के शीशा को कोई अज्ञात चोर तोड़कर जेवर को चोरी कर ले गया है 
      
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 445/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         
विवेचना के दौरान आसपास के लोगो से पूछताछ करने एवं मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि प्रार्थी के साथ कार में आये उसके दोस्तों की गतिविधि संदिग्ध थी। जिसकी सूचना को गंभीरता लेते हुए दुरपा रोड कोरबा निवासी अकरम खान को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह किया जा रहा था किन्तु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी अकरम टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि साहिल सोनी के द्वारा सोना लेने जाने कहने पर अपने साथी गोलू को साथ लेकर साहिल के साथ अकलतरा गए थे जहाँ बैंक से सोना लेने के बाद तीनों शराब भट्ठी जाने का निर्णय लेते हुए शराब भट्ठी अकलतरा गए जहाँ शराब खरीद कर खाने पीने में व्यस्त हो गए मौका पाकर दोनों दोस्त गोलू और अकरम कार के पास गए गोलू पत्थर से कार के शीशा को तोड़ा और अकरम सोने के जेवर को निकाल कर दोनों मिलकर जेवर चोरी कर लिए और फिर वापस जाकर साहिल के पास बैठ गए थोड़ी देर बाद सभी आये चोरी हो जाने का साहिल के सामने दिखावा करने लगे फिर वापस कोरबा चले गए वहाँ अपने तीसरे दोस्त जाहिद रजा के पास चोरी के जेवर को रख दिये अगले दिन 24 सितंबर 2022 को तीनों ने आपस मे मिलकर चोरी के जेवर को बाट लिए आरोपियों के निशान देही पर अकरम से सोने का हार एक नग व सेंट्रो कार CG 10 BC 6876 , गोलू उर्फ जय सिंह से 01 नग झुमका, जाहिद रज़ा से 01 नग सोने का झुमका कुल वजनी 44 ग्राम कीमती करीबन 02 लाख रुपये को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया 
     
चोरी के आरोपी अकरम उम्र 20 वर्ष निवासी दुरपा रोड कोरबा , जय सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी एमपी नगर कोरबा , जाहिद रज़ा  उम्र 19 वर्ष निवासी काशीनगर कोरबा को दिनाँक 25 सितंबर 2022 को  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
        
ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH