माँ अपनी नाबालिग बेटी से कराना चाहती थी देह ब्यापार , बेटी को इस दलदल में फंसाने के लिए रची थी ऐसी साजिश

देश , 21-09-2022 2:37:18 AM
Anil Tamboli
माँ अपनी नाबालिग बेटी से कराना चाहती थी देह ब्यापार , बेटी को इस दलदल में फंसाने के लिए रची थी ऐसी साजिश
कैथल 20 सितंबर 2022 -  हरियाणा के कैथल जिले के सीवन थाना इलाके के एक गांव की एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर जबरन वैश्यावृत्ति कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। नाबालिग ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने उसकी मां , रिश्ते के चाचा और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 

SP मकसूद ने बताया कि नाबालिग से षड्यंत्र के तहत जबरदस्ती करने के मामले की जांच महिला थाना प्रभारी लेडी इंस्पेक्टर नन्ही देवी की और SI सोनिया ने पीड़िता की माता परमजीत कौर , खुराना रोड कैथल निवासी रविंद्र व अमरगढ़ गामडी कैथल निवासी संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि थाना सीवन के एक गांव की नाबालिग युवती ने की शिकायत की थी कि उसकी माँ परमजीत कौर ने उसको रिश्ते में उसके चाचा लगने वाले रविंद्र के साथ उसके मकान पर भेज दिया। उसके घर पर कोई न होने के कारण रविंद्र ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बाद उसकी माँ ने उसको डॉक्टर संजय गुप्ता के पास क्लीनिक पर काम करने के लिए भेज दिया। वहां पर डॉक्टर संजय गुप्ता द्वारा उसको गलत काम के लिए उकसाया और कहा गया कि यहां पर तुम्हे हर प्रकार का काम करना पडेगा सबको खुश रखना होगा।

इसके बदले में तुझको जिस चीज की पैसे आदि की जरूरत होगी, वो दी जाएगी। उसकी माँ ने जानबूझ कर एक षडयंत्र के तहत उसे रविंद्र व डॉक्टर संजय गुप्ता के पास भेजा था। नाबालिग युवती की शिकायत पर महिला थाना में इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। और न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH