परिवार की एक महिला के साथ दो सगे भाईयो के थे अवैध संबंध , एक भाई ने दूसरे भाई को रास्ते से हटाने के लिए ,,,

देश , 19-09-2022 3:43:37 AM
Anil Tamboli
परिवार की एक महिला के साथ दो सगे भाईयो के थे अवैध संबंध , एक भाई ने दूसरे भाई को रास्ते से हटाने के लिए ,,,
डूंगरपुर 18 सितंबर 2022 -  राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने इलाके में दो दिन पहले हुई पति-पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के छोटे भाई ने ही अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी. हत्या के पीछे कारण मृतक और आरोपी भाई दोनों के परिवार की ही एक महिला से गलत संबंध होना सामने आया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को भी निरुद्ध कर लिया गया है. पुलिस पूरी गहनता से इस दोहरे हत्याकांड के तार सुलझाने में जुटी है।

सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया की 15 सितंबर को चौरासी थाना इलाके के बेडसा गांव में 50 वर्षीय रामा भगोरा और उसकी पत्नी आशा भगोरा का शव उनके घर में मिले थे. किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से दोनों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी. पुलिस ने मृतक रामा के भाई थावरा भगोरा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसके लिये चौरासी थानाधिकारी भेमजी गरासिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस का शक रामा भगोरा के सबसे छोटे भाई मणिलाल भगोरा पर गया. इस पर पुलिस ने मणिलाल भगोरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में मणिलाल भगोरा ने अपने सबसे बड़े भाई रामा और भाभी आशा की हत्या अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ मिलकर करना कबूल कर लिया. इस पर पुलिस ने मणिलाल भगोरा को गिरफ्तार कर नाबालिग को निरुद्ध कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया की हत्या की यह वारदात परिवार में ही पनपे अवैध संबंधों के कारण की गई थी. रामा भगोरा और मणिलाल दोनों भाइयों के परिवार की ही एक महिला से गलत संबंध थे. इसलिये मणिलाल ने अपने बड़े भाई रामा को रास्ते से हटाने के लिए एक साजिश रची. इसके लिये उसने परिवार के एक नाबालिग को तैयार किया. उसके बाद मणिलाल उस नाबालिग को लेकर 14 सितंबर की को बड़े भाई के घर पहुंचा. वहां दोनों ने तलवार से सोते हुए रामा व उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और फिर फरार हो गए. पुलिस फिलहाल मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH