निजी यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते वक्त का न्यूड वीडियो वायरल , 08 ने की खुदकुशी की कोशिश , हंगामा जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निजी यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते वक्त का न्यूड वीडियो वायरल , 08 ने की खुदकुशी की कोशिश , हंगामा जारी
मोहाली 18 सितंबर 2022 -  पंजाब के मोहाली में निजी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा दूसरी छात्राओं के नहाते वक्त वीडियो बनाने का मामल सामने आया है। इस छात्रा ने करीब 60 लड़कियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इन वीडियो के सामने आने के बाद हॉस्टल की करीब 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सूत्रों की मानें तो खुदकुशी करने वाली छात्राओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार देर रात 2ः30 बजे यूनिवर्सिटी के कई छात्र-छात्राओं ने विरोध में गेट नंबर 2 पर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के आने के बाद और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांत हुए।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किया। इन वीडियोज को छात्रा एक लड़के को भेजती थी। वह लड़का उन वीडियोज को इंटरनेट पर अपलोड करता था। यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का कहना है कि मैनेजमेंट उन पर इस मामले को सुलझाने की वजाए इसे दबाने का दबाव बना रहा है। इस घटना के बाद भड़के छात्र-छात्राओं ने देर रात यूनिवर्सिटी कैम्पस में भारी विरोध प्रदर्शन भी किया।

जिस युवती पर अन्य लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है, उसे हाॅस्टल के एक कमरे में बंद करके रखा गया है। हंगामा इतना बढ़ किया कि सिक्योरिटी गार्ड्स को यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करना पड़ा। सूत्रों से पता चला है कि जिस युवक ने इंटरनेट मीडिया पर युवतियों का वीडियो वायरल किया है वह शिमला का रहने वाला है। निजी यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए आरोपी युवती को रंगे हाथों पकड़ा गया है, जिसका वीडियो यूनिवर्सिटी के ही एक स्टूडेंट ने यूट्यूब पर पोस्ट किया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH