जांजगीर चाम्पा - स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट , लोगो से की यह अपील , पढ़े पूरी खबर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट , लोगो से की यह अपील , पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चाम्पा 16 सितम्बर 2022 -  स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा ( H1 N1 ) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी करते हुए आम जनता से इससे बचाव एवं सुरक्षा के लिए उपाय अपनाते हुए आवश्यकतानुसार जांच कराने की अपील की गई है। स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा H1N1 श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाला संक्रामक रोग है। 
          
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा H1 N1 के लक्षण के अंतर्गत बुखार के साथ खाँसी, सिरदर्द, बदन दर्द, नाक बहना, गले में खरास इसके प्रमुख लक्षण है तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी इससे ग्रसित हो सकते है।

स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा H1 N1 से बचाव और सुरक्षा के लिए छीकते एवं खांसते समय मुंह को रूमाल या कपड़े से अवश्य ढके, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन या साफ पानी से धोएं। बुखार, खांसी, जुकाम, छींक, गले में खरास, आखो में लाली, सांस लेने में कठिनाई के लक्षण वाले व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाकर रखें, भीड़ वाली सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें, बच्चों को फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर ही स्कूल भेजे, घर में कमरे की खिड़की खुली रखें ताकि बाहर की स्वच्छ हवा आए, निष्प्रयोजन सामग्री का उचित निस्तारण करे, बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुहं एवं नाक को न छुएं, यदि आपको फ्लू के लक्षण लगें तो घर पर ही रहें, स्कूल, कार्यालय अथवा भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं, पर्याप्त नींद ले, पौष्टिक भोजन का सेवन करे और शरीर को क्रियाशील रखें। 

स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा H1 N1 से ग्रसित होने पर सामान्य उपचार से तीन दिन में लाभ न हो तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में सैम्पल संग्रहित कराये एवं मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच करायें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वाईन फ्लू एन्फ्लुएन्जा H1 N1 से बचाव के लिए उपरोक्त लक्षण पाये जाने पर बचाव के उपाय एवं सुरक्षा अपनाते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में सैंपल संग्रहण कराते हुए आवश्यकतानुसार जांच कराने की अपील की गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH