दो साल की मासूम गिरी खुले बोरवेल में , सौ फीट की गहराई पर है फंसी , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश , 16-09-2022 6:58:40 AM
Anil Tamboli
दो साल की मासूम गिरी खुले बोरवेल में , सौ फीट की गहराई पर है फंसी , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दौसा 15 सितंबर 2022 -  राजस्थान में बांदीकुई (दौसा) के आभानेरी के पास 2 साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना सुबह 11 बजे की है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्ची को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मासूम 100 फीट की गहराई पर नजर आ रही है। बच्ची को बचाने के लिए बाेरवेल के बगल में 100 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा जा रहा है। अब तक 40 फीट तक गड्‌ढा खोदा जा चुका है। रस्सी से बांध कर पानी की बोतल बच्ची तक पहुंचाई गई है। पानी पीने के लिए बोतल पर निप्पल भी लगी हुई है। 

कैमरे में बच्ची बोतल लिए दिख रही है। दरअसल, गांव में देवनारायण गुर्जर की बेटी अंकिता सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही एक ओपन बोरवेल है। वह खेलते हुए अचानक गिर गई। कुछ देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो घर वालों ने उसकी तलाश की। इसी बीच बोरवेल से उसके रोने की आवाज आई। रोने की आवाज सुनकर घर वालों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। SDRF की टीम चला रही है रेस्क्यू ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए तेज बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था, लेकिन अब एसडीआरएफ की टीम भी बच्ची को बचाने के लिए पहुंच गई है। बच्ची के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरा बोरवेल में डाला गया है। कैमरा दिखते ही बच्ची ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की। इधर, जैसे ही मां को पता चला तो वह भी उसे देखने मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बच्ची मूवमेंट कर रही है और कैमरे को पकड़ने की भी कोशिश की।

मासूम को बोरवेल से निकालने में जुटी एसडीआरएफ की टीम अब देसी जुगाड़ से उसे सुरक्षित निकालने में जुटी है। यह देशी जुगाड़ जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के रहने वाले मादाराम की तकनीक पर बनाया जा रहा है। मादाराम इससे पूर्व सात बार बोरवेल में फंसे मासूमों को निकाल चुके हैं। ऐसे बनाया जा रहा जुगाड़ देशी जुगाड़ के लिए बराबर लंबाई के तीन पाइप लिए जाते हैं। इन तीनों पाइप को बांधा जाता है और लास्ट में एक टी-बनाते हैं। इस पर एक जाल बांधा जाता है। यह सभी एक मास्टर रस्सी से जुड़ी रहती है। इस पर कैमरा भी जोड़ा जाता है। इससे पता चलता है कि बच्चा जुगाड़ में फंसा या नहीं। मास्टर रस्सी का कंट्रोल बाहर खड़े युवक के पास रहता है। इस पूरे स्ट्रक्चर को बोरवेल में उतारा जाता है। जैसे ही यह स्ट्रक्चर बच्चे पर जाता है। तो उस मास्टर रस्सी को बाहर से खींचा जाता है, जिससे बच्चा उसमें फंस जाए। जैसे ही बच्चा उसमें फंसता है, बच्चे को बाहर खींच लिया जाता है।

अंकिता के दादा कमल सिंह (65) ने बताया, 'ये बोरवेल दो साल पहले खोदा गया था, लेकिन वो सूखा निकला। तब इस बोरवेल को ढक्कन लगाकर छोड़ दिया गया। आज सुबह ही मैंने बोरवेल में मिट्टी भरने के लिए ढक्कन खोला था। करीब 11 बजे तक बोरवेल में 100 फीट तक मिट्टी भी भर दी थी। उसके बाद मैं कमरे में थोड़ा आराम करने चला गया और पीछे से अंकिता खेलते हुए बोरवेल के पास पहुंची और गिर गई।' बता दें कि बोरवेल घर के चबूतरे पर ही था।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH