युवती ने रस्सी से गला घोंट कर की सहेली की हत्या , बियर की एक बॉटल ने खोल दिया राज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती ने रस्सी से गला घोंट कर की सहेली की हत्या , बियर की एक बॉटल ने खोल दिया राज
अजमेर 08 सितंबर 2022 -  अजमेर में अपनी सहेली का रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने वाली 36 साल की अनुराधा नायक को ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस की मदद से अजमेर पुलिस पकड़कर गुरुवार को अपने साथ ले गई। अनुराधा ने मंगलवार को रामगंज थाना क्षेत्र के अजय नगर में अपने कमरे पर 36 वर्षीय सेहली ज्योति धानका की हत्या कर पाली आ गई थी। इधर ज्योति के गायब होने पर उसके पिता रमेश चंद ने अजमेर के क्लॉक टावर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

दरअसल, अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र निवासी 36 साल की अनुराधा पत्नी गोकुल नायक बुधवार रात करीब 10 बजे पाली पहुंची। हाऊसिंग बोर्ड में रहने वाले अपने परिचित सूरज सिंह को कॉल कर नहर पुलिया बुलाया। बोली कि उसे अहमदाबाद जाना है रात ज्यादा हो गई इसलिए आज पाली में रूकना चाहती है। गुरुवार सुबह अहमदाबाद निकल जाएगी। ऐसे में उसने अनुराधा को एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जाने लगा तो बोली कि वह टेंशन में बीयर चाहिए। बीयर पीने के बाद नशा हुआ तो अनुराधा रोने लगी। सूरजसिंह ने पूछा तो बोली कि उससे हाथ से मर्डर हो गया है। अब क्या होगा। यह सूनते ही सूरज सिंह घबरा गया और गुरुवार सुबह बस में बिठाने के लिए उसे नहर पुलिया लाया। यहां उसे छोड़ तुरंत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पहुंचा और सारी बात बताई। इस पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस उसे थाने ले लाई।

युवती से ट्रांसपोर्ट नगर SHO विक्रमसिंह सांदू ने पूछताछ की तो बोली कि वह अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में पति की मौत के बाद अकेली रहती है और ब्याज पर रुपए देने का काम करती है। अजमेर के ज्योति क्लॉक टावर थाने के उसरी गेट रावण की बगीची में रहने वाली 32 साल की ज्योति उसकी दोस्त है। 6 सितम्बर को ज्योति को उसने अपने घर बुलाया और दोपहर को रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और कमरा बाहर से लॉक कर दिया। 

बताया कि 06 सितम्बर को वह अजमेर में रही। फिर पकड़ने जाने के डर से 07 सितम्बर की शाम को कमरा लॉक कर रात करीब दस बजे पाली पहुंची। इस पर ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी ने अजमेर के रामगंज SHO सतेन्द्रसिंह नेगी को पूरी जानकारी और बोले कि ज्योति की बॉडी रामगंज थाने के अजय नगर में ज्योति की बॉडी अनुराधा के कमरे में पड़ी है। उन्होंने गुरुवार को ताला तोड़ देखा तो अंदर ज्योति की बॉडी मिली। ऐसे में अजमेर से एक टीम पाली पहुंची और अनुराधा को अपने साथ ले गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ज्योति अजमेर निवासी एक फाइनेंस कर्मचारी से दोस्ती थी। लेकिन बाद उसने ज्योति को छोड़ किसी दूसरी युवती से दोस्ती कर ली। इस पर ज्योति परेशान रहने लगी और बोली कि उससे भी दोस्ती रखे। इससे परेशान होकर उस युवक ने ज्योति की सहेली अनुराधा को सारी बात बताई और इसको लेकर ज्योति व अनुराधा में संभवत झगड़ा हुआ और अनुराधा ने ज्योति की हत्या कर दी। हत्या की क्या वजह रही इसका पूरा खुलाया पुलिस जांच के बाद ही होगा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH