सक्ती में CM का आगमन , रूट चार्ट जारी , NH 49 रहेगा बंद , अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चाम्पा , 08-09-2022 5:46:36 AM
जांजगीर चाम्पा 07 सितंबर 2022 - जांजगीर चाम्पा जिले से अलग होकर 09 सितंबर को नव गठित जिला सक्ती अस्तित्व में आ जायेगा , सूबे के मुखिया 09 सितंबर को दोपहर 02 बजे सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का लोकार्पण करेंगे CM के आगमन की तैयारी को लेकर कई सड़क मार्ग को डायवर्ट , रूट परिवर्तन के साथ नई पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है।
- डायवर्ट मार्ग -
01 - दिनांक 09.09.22 को भारी वाहनों का परिवहन अकलतरा से सक्ती तक एनएच 49 में सुबह 06.00 बजे से लेकर रात्रि 10.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
02 - बिलासपुर से रायगढ की ओर जाने वाले भारी वाहन मस्तुरी- पामगढ- शिवरीनारायण - बिर्रा- हसौद - डभरा मार्ग का इस्तेमाल करेगें।
03 - रायगढ की ओर से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहन डभरा - हसौद - बिर्रा- शिवरीनारायण पामगढ- मुलमुला - मस्तुरी या खरसिया फगुरम- डभरा मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
04 - बिलासपुर एवं रायगढ की ओर जाने वाले छोटे वाहन चांपा - सिवनी - नगरदा - कंचनपुर मार्ग का इस्तेमाल करेगे ।
- रूट और पार्किग -
01.जांजगीर , चांपा , बाराद्वार जैजैपुर की ओर से कार्यक्रम स्थल जेठा आने वाले आगंतुकगण सकरेली फाटक होते हुए जेठा पहुचेगे एवं जेठा तालाब के पास बने ग्राउण्ड में पार्किग करेगें ।
02 - नगरदा , खरसिया रायगढ की ओर से कार्यक्रम स्थल जेठा आने वाले आगंतुकगण कंचनपुर होते हुए जेठा पहुचेगे एवं ओएसडी निवास के पीछे बनाये गये ग्राउण्ड में पार्किग करेगें ।
03 - डभरा , मालखरौदा , अड़भार , फगुरम की ओर से कार्यक्रम स्थल जेठा आने वाले लोग झूलकदम चौक , राजमहल , नदंली से एनएच होते हुए जेठा पहुचेगे एवं ओएसडी निवास के पीछे बनाये गये ग्राउण्ड में पार्किग करेगें ।
04 - जांजगीर चांपा , बाराद्वार , जैजैपुर की ओर से कार्यक्रम स्थल जेठा आने व्हीआईपी / मीडिया के बंधुगण जेठा कलेक्ट्रेट के सामने बनाये गये व्हीआईपी पार्किंग में एवं सक्ती की ओर से कार्यक्रम स्थल जेठा आने व्हीआईपी / मीडिया के बंधुगण टोल प्लाजा के बगल में व्हीआईपी पार्किंग में वाहन पार्क करेगे ।
नोट : - रोड शो का रूट होने के कारण पोरथा NH से बुधवारी बाजार का रोड में आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
















