जांजगीर चाम्पा कलेक्टर को आया गुस्सा , उपस्थिति रजिस्टर ले गए साथ , और दिए यह निर्देश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर को आया गुस्सा , उपस्थिति रजिस्टर ले गए साथ , और दिए यह निर्देश
जांजगीर चाम्पा 07 सितंबर 2022 -  जिले के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार दौरा कर रहे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अकलतरा ब्लॉक के स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम तिलई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जब उन्होंने निरीक्षण किया तो पाया कि स्कूल खुलने के पौन घण्टे बाद भी कई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुँचे थे। 

कलेक्टर ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बार-बार बोल रहा हूँ, समय पर स्कूल आइए। आप लोग समझते क्यों नहीं? पौने दस बजे आना है। साढ़े दस बज गए हैं। अभी तक बहुत लोग नहीं आए हैं। खुद लापरवाह है। ऐसे में वे क्या पढ़ाते होंगे ? कोई हड़ताल है क्या? जो नहीं आए हैं। मैं कार्यवाही करूँगा। यह कहते हुए कलेक्टर ने स्कूल का रजिस्टर भी अपने साथ ले गए साथ ही उन्होंने शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 
     
कलेक्टर ने ग्राम तिलई में हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। लगभग 10.30 बजे यहां आते ही उन्होंने देखा कि स्कूल के विद्यार्थी कमरे के बाहर है। क्लास नहीं चल रही है। जब उन्होंने प्राचार्य कक्ष में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी जांच की तो प्राचार्य सहित भौतिक, रसायन, वाणिज्य, अंग्रेजी, हिन्दी सहित अन्य विषयों के लगभग 10 शिक्षकों और सहायक ग्रेड सहित दो अन्य के रजिस्टर में न तो हस्ताक्षर थे और न ही कोई आवेदन थे। 

कलेक्टर ने जब मौके पर उपस्थित शिक्षक से पूछताछ किया तो वे भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कलेक्टर ने यहां कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि विद्यालय में इस तरह की अव्यवस्था और अनुपस्थिति का आलम है। मैं लगातार दौरा कर रहा हूं और आप सभी को समय पर पहुचने के लिए अपील कर रहा हूं। आपका जिला है। आपके विद्यार्थी है। अच्छे से पढ़ायेंगे तो आपका और आपके जिले का नाम रौशन करेंगे। लेकिन आप लोग समझते ही नहीं है। कलेक्टर ने अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कहते हुए यहां का उपस्थिति रजिस्टर को तहसीलदार के माध्यम से अपने साथ ले गए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH