जांजगीर चाम्पा जिले की एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेंट , सास , ससुर और पति गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले की एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेंट , सास , ससुर और पति गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 02 सितंबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चौकी नैला के मर्ग क्रमांक 106/2022 धारा 174 जा.फौ. के जांच में पाया गया कि मृतिका सीता कश्यप की शादी दिनांक 19 अप्रेल 2022 को भांठापारा नैला निवासी  लक्ष्मीप्रसाद कश्यप के साथ सामाजिक रिति रिवाज से संपन्न हुई थी। 

शादी के बाद से ही मृतिका के पति लक्ष्मीप्रसाद कश्यप, सास चन्द्रिका कश्यप एवं ससुर गजानंद कश्यप दहेज में मोटर सायकल एवं सोने की हार की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित करते थे जिससे तंग आकर दिनांक 12 जुलाई 2022 को जहर सेवन कर ली थी, जिसका ईलाज के दौरान लाईफ केयर अस्पताल बिलासपुर में दिनांक 27 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई थी मर्ग जांच में मृतिका सीता कश्यप को उसके सास चन्द्रिका बाई कश्यप , ससुर गजानंद कश्यप एवं लक्ष्मी प्रसाद कश्यप के द्वारा शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने से तंग आकर  आत्महत्या करना पाया गया । जिस पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 591/2022 धारा 304बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
               
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी पति लक्ष्मी प्रसाद कश्यप उम्र 20 वर्ष , ससुर गजानंद कश्यप उम्र 40 वर्ष एवं सास चन्द्रिका बाई कश्यप उम्र 36 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्रमांक 01 भांठापारा नैला चौकी नैला के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी नैला पुलिस द्वारा दबिश देकर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को दिनांक 02 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
               
आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक , निरीक्षक रीना नीलम कुजुर , प्रधान आरक्षक महेन्द्र भारद्वाज और आरक्षक डमरू सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH