जांजगीर चाम्पा - सरपंच चुनाव में हो गया ज्यादा कर्ज तो बना दी लूट की झूठी कहानी , अब हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सरपंच चुनाव में हो गया ज्यादा कर्ज तो बना दी लूट की झूठी कहानी , अब हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 02 सितंबर 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 01 सितंबर 2022 को शिवकुमार भारद्वाज निवासी अंडी थाना मालखरौदा के द्वारा डायल 112 एवं पुलिस चौकी अडभार को सूचना दिया कि वह रात्रि मे करीबन 09.30 बजे अंडी से अपने ससुराल छतौना मोटर सायकल से जा रहा था। जैसे ही ग्राम हरदी पुल नहर पार के पास पहुंचा था उसी समय दो बाईक पर 06 नाकाबपोश व्यक्ति आकर प्रार्थी से मारपीट कर उसके पास रखे 43 हजार रूपये लुटकर फरार हो गये। 
            
मामला लूट जैसे प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए चौकी अड़भार पुलिस द्वारा तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कार्यवाही शुरू किया गया। प्रार्थी से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी शिव कुमार भारद्वाज द्वारा बताया गया कि वह पिछले पंचायत चुनाव में सरपंच पद का उम्मीदवार था। चुनाव हारने से उसके ऊपर कर्ज हो गया था साथ ही उसका छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार है जिस कारण उसका भाई घर के बच्चो से मारपीट करता है। प्रार्थी के घर परिवार वाले उसके छोटे भाई के ईलाज में पैसा खर्च करने से मना करते है इस डर के कारण अपने छोटे भाई के लिए ईलाज के लिए व्यापार में कमाये हुये पैसे को लूट हो जाने का झूठी सूचना पुलिस को देना एवं लूट नही होना बताया गया। 
              
लोगों एवं ग्रामीणों द्वारा शिव कुमार भारद्वाज से तुम लूट की झूठी सूचना देकर लोगो मे डर भय पैदा कर अशांति माहौल पैदा कर दिये हो बोलने पर शिव कुमार भारद्वाज उन पर आक्रोशित होकर मारपीट करने पर उतारू हो जाने से संज्ञेय अपराध घटित हो जाने की अंदेशा पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शिवकुमार भारद्वाज निवासी अंडी के विरूद्ध दिनांक 02 सितंबर 2022 को धारा 151 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH