यात्रियों से भरी टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , 08 लोगो की मौत और 03 की हालत गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यात्रियों से भरी टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी , 08 लोगो की मौत और 03 की हालत गंभीर
किश्‍तवाड़ 30 अगस्त 2022 -  जम्मू-कश्मीर के किश्‍तवाड़ से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना में अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हैं। देवांश यादव डीसी, किश्तवाड़ ने बताया कि हादसे में एक छोटी बच्ची समेत 8 की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। मेडिकल टीम घायलों की तलाश कर रही है। हम आवश्यक मुआवजा प्रदान करेंगे और उनके इलाज का खर्च वहन करेंगे। 

किश्तवाड़ जिले के चत्रो इलाके में मंगलवार को एक यात्री कैब के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, चालक द्वारा कथित रूप से नियंत्रण खो देने के बाद 12 यात्रियों को ले जा रही एक कैब दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। मेरी हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों से गहरी संवेदना है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सभी घायलों का बेहतर इलाज करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

किश्तवाड़ जिला के बुंडा छातरू चंगा इलाके में टाटा सूमो का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे टाटा सूमो सीधे गहरी खाई में गिर गई। इससे मौके पर ही वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने कुछ समय के उपरांत दम तोड़ दिया। वाहन में सवार तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नूर हुसैन, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद शरीफ, फरीद हुसैन, नजीर अहमद, बशीर अहमद, फरीद हुसैन और 16 वर्षीय नुसरत खातून के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मंजूर अहमद, खातून और अख्तर हुसैन के रूप में हुई है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH