जांजगीर चाम्पा - जमीन का अवैध प्लाटिंग कर लोगों को धोखा देकर बेचने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जमीन का अवैध प्लाटिंग कर लोगों को धोखा देकर बेचने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 30 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  द्वारा नगरपालिका क्षेत्र जांजगीर नैला में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनी निर्माण पर रोक लगाने तथा कार्यवाही करने के लिये एसडीएम जांजगीर एवं चांपा के नेतृत्व में 02 जांच दल का गठन किया गया था, जिसमें तहसीलदार, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश जिला जांजगीर चांपा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला एवं चांपा को सदस्य बनाया गया है । 
              
गठित जांच दल द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों में जाकर निरीक्षण किया गया जिसमें आरोपी अनवर खान उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 बाजार पारा जांजगीर द्वारा पेण्ड्री खार, नकुल कहरा उम्र 37 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर जांजगीर द्वारा पेण्ड्री रोड, पुष्पेन्द्र कुमार आदित्य उम्र 40 वर्ष निवासी समलाई चौक खोखरा द्वारा नैला रेल्वे फाटक के पास, राकेश साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 जांजगीर द्वारा नैला रेल्वे फाटक के पास एवं अर्जुन थवाईत उम्र 70 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 जांजगीर द्वारा जोबी खार में बिना सक्षम प्राधिकारी के स्वीकृति एवं अनुमति के जमीन को भूखण्डों में विभाजित करना पाया गया ।
              
प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा किये जा रहे प्लाटिंग कालोनी निर्माण हेतु किया जाना प्रतीत होने एवं कालोनी विकास हेतु नगर पालिका से अनुमति नहीं लेने से मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आरोपियों का कृत्य छ ग नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 (ग) (3) केे अधीन अवैधानिक एवं दण्डनीय अपराध होने से सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में पृथक-पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 
           
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, थाना जांजगीर, चौकी नैला एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को उनके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। विवेचना के दौरान जमीन का प्लाटिंग कर बिकी करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा प्रस्तुत नहीं करने एवं जमीन का प्लांटिग किया जाना स्वीकार गया है। 
         
गवाहों के कथनों से यह तथ्य ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा प्लाटो की बिक्री ग्राहको को यह कह कर किया गया है कि प्लाट बिक्री पूर्व शासन के सभी नियम का पालन किया गया है एवं कालोनी निर्माण हेतु सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किया गया है । इस तरह आरोपियों द्वारा आम लोगों के साथ धोखा कारित कर छल पूर्वक प्लाटों की बिकी करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 420 भादवि जोड़ी गई है।  
                  
प्रकरण के आरोपी अनवर खान उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 बाजार पारा जांजगीर , नकुल कहरा उम्र 37 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर जांजगीर , पुष्पेन्द्र कुमार आदित्य उम्र 40 वर्ष निवासी समलाई चौक खोखरा , राकेश साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 जांजगीर एवं अर्जुन थवाईत उम्र 70 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 जांजगीर को दिनांक 30 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय पेश किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH