जांजगीर चाम्पा - भारी मात्रा में खतरनाक चाईनीज चाकू जप्त , ऑनलाइन मंगाए गए थे सभी हथियार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - भारी मात्रा में खतरनाक चाईनीज चाकू जप्त , ऑनलाइन मंगाए गए थे सभी हथियार
जांजगीर चाम्पा 28 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर सेल जांजगीर चाम्पा द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कुल 41 नग चाकू छुरी धारदार हथियार बरामद किया गया। जिन लोगों द्वारा ऑनलाइन साइट से धारदार हथियार चाकू छुरी फैंसी चाकू मंगाए गए हैं ऐसे लोगों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही ऑनलाइन साइट से जिन लोगों द्वारा ऐसे स्टाइलिश धारदार फैंसी चाकू ऑर्डर कर कैंसिल किए गए ऑर्डर के ग्राहकों को संपर्क कर इस प्रकार के हथियार चाकू नहीं मंगाने समझाइश दी गई।
अवैध रूप से चाकू तथा अन्य प्रकार के हथियार रख कर घूमते पाए जाने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा यथासंभव समझाइश देकर ऐसे सामान रखने से मना किया जा रहा है।

उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दे।

उपरोक्त बरामद किया गया चाकू फ्लिपकार्ट स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी को बरामद किया गया है भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।

जिला जांजगीर चांपा के सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धारदार चाकू बटन की चाकू व अन्य प्रकार के हथियार चाकू मंगाए जा रहे हैं जिससे इन साधनों का उपयोग अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है इसके रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ऑनलाइन शॉपिंग साइट से वर्ष 2021 से अब तक ऑनलाइन खरीदी कर मंगाए गए चाकू धारदार हथियार फैंसी चाकू वाले व्यक्तियों की सूची जिसमें 41 चाकू बरामद किया गया है ऑनलाइन शॉपिंग साइट तथा लोकल विक्रेताओं से इस प्रकार के धारदार चाकू छुरी तथा फैंसी हथियार खरीदारी करने वाली तथा बेचने वाले विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है।

उपरोक्त बरामदगी कार्यवाही में साइबर सेल टीम द्वारा विगत 10 दिनों से लगातार प्रयास कर 41 नग चाकू बरामद किया गया है।
जांजगीर चाम्पा - भारी मात्रा में खतरनाक चाईनीज चाकू जप्त , ऑनलाइन मंगाए गए थे सभी हथियार

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH