जांजगीर चाम्पा - नाबालिग को 80 हजार में बेचने वाली मंजू तिवारी बैंगलोर से गिरफ्तार , बाकी आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
जांजगीर चाम्पा , 26-08-2022 2:23:53 AM
जांजगीर चाम्पा 25 अगस्त 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनाँक 26 सितंबर 2021 को थाना चाम्पा क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08 सितंबर 2021 को उसकी नाबालिक बेटी अपनी सहेली के पास बिलासपुर गई थी जो दिनांक 26 सितंबर 2021 को फोन कर बताई कि हेमकुमार भार्गव निवासी छाता मथुरा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले आया है जिस पर रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण से संबंधित होने एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पीडिता को चाइल्ड लाईन केयर मथुरा के माध्यम से बरामद कर पीडिता का कथन लिया गया जिसमें मंजू तिवारी द्वारा बहला फुसलाकर अपने रिश्तेदार को चाय देने के बहाने हेमकुमार भार्गव , हरिश भार्गव , राजू भार्गव व रामबाबू को दिखाई दूसरे दिन 80 हजार रूपये लेकर हेमकुमार के साथ जयमाला पहना कर शादी कर दिया गया मंजू तिवारी 80 हजार रूपये में से 30 हजार रूपये अपने पास रखी और 50 हजार रूपये को दीपक केसरिया व रामबाबू को दिया गया। आरोपी हेमकुमार भार्गव , हरिश भार्गव , राजू भार्गव व रामबाबू के पास 80 हजार रूपये मे बिक्री कर दिये तब पीडिता को नशे की टेबलेट खिलाकर बस से अपने गांव छाता थाना छाता जिला मथुरा ले गये वहां आरोपियो द्वारा पीडिता के साथ जबरन दुष्कर्म करना बताई।
पीड़िता के बयान पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 363 , 366 , 368 , 370 , 376 , 354 , 34 भादवि, 4,6,10,12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी हेमकुमार भार्गव उम्र 30 वर्ष , हरिश भार्गव उम्र 28 वर्ष और राजू भार्गव उम्र 48 वर्ष सभी निवासी छाता थाना छाता जिला मथुरा को दिनांक 24 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक में भेज दिया गया था।
प्रकरण की आरोपिया मंजू तिवारी मंजू तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी अटल आवास खमताराई बिलासपुर हाल मुकाम जरहाभाठा मिनी बस्ती महाराणा चौक बिलासपुर फरार थी जिसे हास्कर अली बैंगलोर से दिनांक 25 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपिया को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरीक्षक नागेश तिवारी , महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक माखन साहू और महिला आरक्षक शकुन्तला नेताम का विशेष योगदान रहा।
















