जांजगीर चाम्पा - महंगी और स्पोर्टस बाईक चोरी करने वाले 02 शातिर चोर सहित 01 खरीददार गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - महंगी और स्पोर्टस बाईक चोरी करने वाले 02 शातिर चोर सहित 01 खरीददार गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 25 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेें आये दिन हो रहे बाईक चोरी की घटना को ध्यान में रखते हुए चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। 

गठित टीम को जानकारी मिली कि जैजेपुर क्षेत्र में अशीष जाटवर एवं अर्जुन नारंग बुलेट एवं स्पेार्टस बाईक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है जिनके संबंध में जानकारी एकत्र कर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर दोनो आरेापियों के द्वारा जिला कोरबा क्षेत्र से बुलेट , TVS अपाचे एवं जांजगीर क्षेत्र से स्पोर्ट्स पल्सर एवं डभरा क्षेत्र से हीेरो स्पलेन्डर आई स्मार्ट बाईक चोरी करना स्वीकार किया गया।
                       
आरोपियों द्वारा चोरी किये हुये मोटर सायकल स्पलेण्डर आई स्मार्ट को अनिल कर्ष निवासी हरदी डीह थाना जैजेपुर को बेचना बताया गया। आरोपियों के निशानदेही पर अनिल कर्ष के कब्जे से उक्त मोटर सायकल एवं TVS अपाचे  बजाज स्पोटर्स पल्सर को आशीष जाटवर निवासी हरदीडीह थाना जैजेपुर तथा रॉयल इन्फेल्ड बुलेट को अर्जुन नवरंग निवासी रीवाडीह के कब्जे से बरामद किया गया। 
                       
मोटर सायकल चोरी का पर्दाफाश करने एवं चोरी गये मोटर सायकल को बरामद करने में  उप निरीक्षक सुरेश धुव , सउनि दिलीप सिंह , संतोष तिवारी , प्र.आर. मनोज तिग्गा , राजकुमार चंद्रा , लक्ष्मीकांत कश्यप , आरक्षक रोहित कहरा , मनीष राजपुत , अर्जुन यादव एवं निरीक्षक डेरहाराम टंडन , सउनि एम.पी. मन्नेवार एवं आर. सुरेश कुर्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH