पेंड़ पर युवक और महिला के लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 23-08-2022 8:37:34 PM
Anil Tamboli
पेंड़ पर युवक और महिला के लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रोहतक 23 अगस्त 2022 -  रोहतक जिले के किलोई गांव में एक पेड़ से महिला व पुरुष के शव लटके हुए मिले है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका रोहतक की रहने वाली है, जबकि युवक की पहचान किलोई गांव के रहने वाले अशोक के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की होगी। हालांकि यह सुसाइड है या फिर दोनों को मारने के बाद पेड़ से लटकाया गया है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। 

पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम काे गांव के बाहर कुछ ग्रामीण खेत से आ रहे थे। उन्होंने देखा कि एक पेड़ पर युवक और महिला का शव लटके हुए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी गांव में दी। इसके बाद ग्रामीण भारी संख्या में दोनों को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। 

मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार भी दलबल समेत मौके पर पहुंचे और पेेड़ के आसपास सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा गया। युवक की पहचान किलोई के ही रहने वाले अशोक के तौर पर हुई है। अशोक के परिवार को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने पुुलिस को बताया कि अशोक ऑटो चलाता था और उसके पास दो बच्चे हैं। जबकि महिला उसकी जानकार थी। 

हालांकि महिला भी विवाहित बताई जा रही है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शवों को उतरवा कर पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने घटना को लेकर ग्रामीणों से भी पूछताछ की। गांव में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा हैं। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH