MBBS के छात्र को रेप केस में फंसाने की धमकी दे मांगे 50 लाख , क्लासमेट युवती और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
MBBS के छात्र को रेप केस में फंसाने की धमकी दे मांगे 50 लाख , क्लासमेट युवती और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
जींद 20 अगस्त 2022 -  हरियाणा के जींद में MBBS छात्र को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जींद थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों सहित नौ लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

अधिकारी के मुताबिक, कानूनगो मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसका बेटा उदयपुर (राजस्थान) में MBBS की पढ़ाई कर रहा है. शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे की एक सहपाठी, सहपाठी की मां अनुप्रिया, बॉयफ्रेंड गगन नागरा, चचेरा भाई प्रथम और सहेली लगातार फोन कर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और मामले को रफा-दफा करने के एवज में एक करोड़ रुपये मांग रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी होने का दावा कर रहे हैं. उसके मुताबिक, धमकियों से परेशान होकर 10 अगस्त को वह हिसार के एक रेस्तरां में अनुप्रिया और प्रथम से मिला, जिन्होंने बेटे का करियर बर्बाद करने का भय दिखाकर एक हफ्ते में रकम देने को कहा. शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने 50 लाख में मामला निपटाने की बात कही और 20 लाख रुपये की पहली किस्त मांगी. उसकी शिकायत के आधार पर छापामार टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, छापामार टीम ने गुलकनी गांव के पास स्थित फौजी ढाबे पर आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया. जांच अधिकारी सतीश ने कहा की MBBS के छात्र को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर सहपाठी तथा उसके जानकारों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था. बृहस्पतिवार रात 10 लाख की राशि के साथ महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH