महिला पुलिसकर्मी की दबंगई , लैब में तोड़फोड़ करने के बाद दी पूरे स्टाफ को रेप के मामले में फंसाने की धमकी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला पुलिसकर्मी की दबंगई , लैब में तोड़फोड़ करने के बाद दी पूरे स्टाफ को रेप के मामले में फंसाने की धमकी
चूरू 20 अगस्त 2022 -  राजस्थान के चूरू शहर के नए बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला पुलिसकर्मी ने विजन लेबोरेट्री में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं उसने लैब में मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट कर उन्हें रेप और छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने और पिस्टल की गोली से उड़ा देने तक की धमकी भी दी. सादे लिबास में आई महिला पुलिसकर्मी को जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका थी. इसके चलते वह इतने गुस्से में आ गई कि उसने लैब में रखे दो कंप्यूटर जमीन पर पटककर तोड़ दिए. उसकी पूरी करतूत लैब में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हंगामा मचने के बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस थाना को दी गई. वहां से एसआई रमेश पन्नू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. लैब के कार्मिक वार्ड 47 निवासी रवि वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम स्टाफ के साथ लैब में बैठा था. तभी एक महिला आई. उसका नाम लीलावती चौधरी था. वह खुद को महिला पुलिसकर्मी बता रही थी. उसने कुछ टेस्ट कराए थे. उसकी जांच कर रिपोर्ट उसको दे दी गई थी. एक जांच की रिपोर्ट 24 घंटे बाद मिलती है. रवि के मुताबिक, शाम करीब सवा पांच बजे लीलावती चैधरी आई और लैब में आते ही गालियां देनी शुरू कर दीं।

इसके बाद जब स्टाफ ने उसको रिसेप्शन पर आकर बाते करने के लिए कहा तो वो आग बबूला हो गई और फिर पूरे स्टाफ को गालियां देने लगी. उसने लैब में रखे दो कम्प्यूटर जमीन पर फेंकर तोड़ दिए. इसके अलावा लैब के स्टाफ का मोबाइल छीनकर ले गई. उसने लैब में मौजूद स्टाफ के साथ जमकर मारपीट भी की।

इतना ही नहीं, उसने स्टाफ से कहा कि वह सभी को रेप और छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसा देगी. उसने कहा कि वह पुलिस में है और उसके पास पिस्टल है. मैं तुम सभी लोगों को जान से मार दूंगी. उसने स्टाफ को जातिसूचक गंदी गालियां दी. बहरहाल, लैब के स्टाफ ने पुलिस को पूरी रिपोर्ट लिखवा दी है. पुलिस आगे की जांच कर रही है।

18

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH