परीक्षा दिलाने ले गए शिक्षक ने BA की छात्रा के साथ किया रेप , वारदात के बाद छात्रा ने नदी में कूद कर की खुदकुशी की कोशिश

देश , 18-08-2022 11:16:50 PM
Anil Tamboli
परीक्षा दिलाने ले गए शिक्षक ने BA की छात्रा के साथ किया रेप , वारदात के बाद छात्रा ने नदी में कूद कर की खुदकुशी की कोशिश
करौली 18 अगस्त 2022 -  राजस्थान में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. मरुधरा के करौली जिले के हिंडौन सिटी इलाके में 20 साल की छात्रा से टीचर द्वारा रेप किये जाने का मामला सामने आया है. रेप की वारदात से आहत पीड़िता ने बाद में गंभीरी नदी में कूदकर जान देने की भी कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता के परिजनों ने श्रीमहावीर जी थाने में आरोपी टीचर रूपसिंह जाटव के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस फरार आरोपी टीचर की तलाश में जुटी है. लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि छात्रा BA प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है. इन दिनों उसके एग्जाम चल रहे हैं. छात्रा का परीक्षा केंद्र श्रीमहावीर जी कस्बे के एक निजी कॉलेज में आया था. आरोपी टीचर उनकी पहचान का था. बीते दिनों छात्रा को टीचर के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए भेजा था. परीक्षा दिला कर वापस लौटते समय टीचर छात्रा को प्रैक्टिकल के नाम पर एक सुनसान जगह ले गया. वहां उसने छात्रा से रेप किया।

बाद में टीचर छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस वारदात से छात्रा आहत हो गई. उसने श्री महावीरजी के पास से निकलने वाली गंभीर नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. लेकिन वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे नदी में कूदते देख लिया था इसलिये उन्होंने उसे बचा लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कराने के बाद श्री महावीरजी थाना पुलिस छात्रा को हिंडौन के जिला अस्पताल लेकर पहुंची. वहां चार डॉक्टर्स की टीम ने उसका मेडिकल मुआयना किया. डीएसपी किशोरीलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर की तलाश की जा रही है. फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है. घटना के बाद पीड़िता के परिजन सदमे में हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH